मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

WhatsApp Group Join Now

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक योजना को मंजूरी दी गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वह खुद का कोई छोट-मोटा काम शुरू कर सकेंगी और रोज़गार से जुड़कर अपने पैरो पर खड़ी हो पाएंगी। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 के माध्यम से राज्य की महिलाओं को स्वरोज़गार का अवसर प्राप्त होगा और राज्य की महिलाएं उद्यम के क्षेत्र मे आगें आएंगी। इस योजना के तहत राज्य की अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और दिव्यांग महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं को उनके बैंक खाते मे प्राप्त होगी। राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाओं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना क्या है

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की गरीब व कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वरोज़गार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। यह योजना उन महिलाएं के लिए शुरू की गई है जो किसी कारणवश अकेली है और आर्थिक रुप से समर्थ नही है। ऐसी सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 के तहत अधिकतम 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी। इसमे 75 फीसदी राशी राज्य सरकार सब्सिडी के तौर पर प्रदान करेगी जबकि 25 फीसदी हिस्सा स्वंय महिलाओं को लगाना होगा।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला स्वरोज़गार योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को स्वरोज़गार से जो आर्थिक रुप से कमजोर है और खुद का कोई छोटा मोटा रोज़गार शुरू करके अपने पैरो पर खड़ा होना चाहती है। यह योजना महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़कर आर्थिक रुप से सशक्त बनाएंगी। यह योजना राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 का लाभ प्राप्त कर महिलाएं न केवल आर्थिक रुप से मजबूत होगी। बल्कि वह समाज मे सम्मानजक जीवन जी पाएंगी। राज्य सरकार का लक्ष्य शुरू से ही पिछड़ी व जरूरतमंद महिलाओं को समाज की मुख्यधारा मे शामिल करना है। ताकि वह समाज मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और प्रदेश के आर्थिक विकास मे अपना योगदान दे सके।

यह भी पढ़े :- उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना

मुख्य तथ्य मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025

योजना का नाममुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025
शुरू की गईकैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा
कब शुरू की गई05 मार्च 2025
सम्बन्धित विभागमहिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग
राज्यउत्तराखंड
वर्ष2025
लाभार्थीराज्य की जरूरतमंद महिलाएं
उद्देश्यगरीब महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक रुप से सशक्त बनाना।
लाभस्वरोज़गार हेतु वित्तीय प्रोत्साहन
प्रोत्साहन राशी2 लाख रुपये।
सब्सिडी राशी75%
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://wecd.uk.gov.in/

पात्रता मापतंड

  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 के लिए महिला उत्तराखंड की मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, और अविवाहित एकल महिलाएं इसके लिए पात्र होगीं।
  • आवेदक महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल हो।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभ

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना को शुरू किया गया है।
  • राज्य की गरीब जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • जिससे वह खुद का कोई छोट-मोटा काम शुरू कर रोज़गार से जुड़ेगी और अपने पैरो पर खड़ी हो पाएंगी। 
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 के माध्यम से राज्य की महिलाओं को स्वरोज़गार का अवसर प्राप्त होगा और राज्य की महिलाएं उद्यम के क्षेत्र मे आगें आएंगी।
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 के तहत अधिकतम 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसमे 75 फीसदी राशी राज्य सरकार सब्सिडी के तौर पर प्रदान करेगी जबकि 25 फीसदी स्वंय महिलाओं को वहन करना होगा।
  • यह योजना राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 का लाभ प्राप्त कर महिलाएं न केवल आर्थिक रुप से मजबूत होगी बल्कि वह समाज मे सम्मानजक जीवन जी पाएंगी।

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री रोजगार योजना

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोस्ट साइज़ फोटो।

वित्तीय सहायता

उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को खुद का कोई रोज़गार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस राशी मे 75 फीसदी राशी राज्य सरकार सब्सिडी के तौर पर प्रदान करेगी जबकि 25 फीसदी हिस्सा स्वंय महिलाओं को वहन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना को शुरू किया गया है इस योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के लिए पात्र महिलाओं का चयन उनकी आर्थिक स्थिति व पारिवारिक वार्षिक आय के आधार पर किया जाएगा। इसमे महिलाओं को उनके द्वारा चुने गए व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये तक की राशी दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली राशी से महिलाओं को स्वरोज़गार जैसे ब्यूटी पार्लर, बुटीक, डेयरी, दुकान खोलने या अन्य कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने मे मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड राज्य की जो कोई भी इच्छुक व पात्र महिलाएं मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो वह निचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकती है और लाभ प्राप्त कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको उत्तराखंड महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecd.uk.gov.in/ पर जाना है।
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना वेबसाइट
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Schemes के सेक्शन मे मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इस के बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना है।
  •  क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करती ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़े :- UCC Marriage Registration

सम्पर्क विवरण

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकती है।

हेल्पलाइन नम्बर – 01352775814

पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना 2025 को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना को उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा 05 मार्च 2025 को शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना क्या है?

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना के माध्यम से राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्गीय महिलाओं को खुद का कोई स्वरोज़गार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना के तहत महिलाओं को कितनी सब्सिडी दी जाएगी?

उत्तराखंड मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोज़गार योजना के तहत महिलाओं को 75% सब्सिडी के साथ 2 लाख रुपये की सहायता राशी दी जाएगी जिसमे अधिकतम अनुदान राशी 1.5 लाख रुपये होगी।

Leave a Comment