छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 27 मार्च 2025 को राज्य के नागरिको के लिए फिर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरूआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर रेलवे स्टेशन पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। आपको बता दे कि साल 2013 मे तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने छत्तीसगढ़ मे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की थी जिसे बाद मे भूपेश बघेल सरकार ने तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया था। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर से इस योजना को शुरू कर दिया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बुजुर्ग नागरिको को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। राज्य के इच्छुक व पात्र वरिष्ठ नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है
छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को 27 मार्च 2025 को फिर से शुरू कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60 वर्ष से लेकर इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिको को राज्य के बाहर तीर्थ स्थलो की यात्रा के लिए एक मुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के उन नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जो आर्थिक बाधाओं के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित रह रहे है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य सरकार ने ऐसे सभी नागरिको के लिए पूर्ण सुविधायुक्त पैकेज तैयार किया है। इस पैकेज मे यात्रियो के ठहरने, भोजन, मंदिर दर्शन, सुरक्षा, और चिकित्सा सुविधा जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं शामिल की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिको को अपने सम्पूर्ण जीवनकाल मे एक बार प्रदेश के बाहर के तीर्थ स्थलो की यात्रा पर भेजा जाएगा। जिसका सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वरिष्ठ नागरिको को मुफ्त मे तीर्थ स्थलो की यात्रा कराना है। क्योकिं अधिकतर बुजुर्ग नागरिको का सपना होता है कि वह अपने सम्पूर्ण जीवन मे कम से कम एक बार तीर्थ स्थल की यात्रा जरूर करे लेकिन आर्थिक आर्थिक बाधा के चलते उन लोगो का यह सपना अधूरा ही रह जाता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को शुरू को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60 वर्ष से लेकर इससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग नागरिको को राज्य के बाहर मुफ्त मे तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी बुजुर्ग नागरिको को उनके जीवन काल मे कम से कम एक बार तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना
मुख्य तथ्य छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025
योजना का नाम | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना |
शुरू की गई | सीएम विष्णु देव साय द्वारा |
कब शुरू की गई | 27 मार्च 2025 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य के बुजुर्ग नागरिक |
उद्देश्य | मुफ्त मे तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना |
लाभ | बुजुर्गो को राज्य के बाहर तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://dprcg.gov.in |
पात्रता मापतंड
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी बुजुर्ग नागरिक इसके लिए पात्र होगें।
- आवेदक की आयु 60 से लेकर इससे अधिक तक होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1.80 या इससे कम होनी चाहिए।
- इस योजना मे महिलाओं की आयु मे 2 वर्ष की छुट होगी।
- आवेदक शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ होना चाहिए।
- आवेदक किसी वंशानुगत बिमारी से ग्रस्त नही होना चाहिए।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फिर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्ग नागरिको को मुफ्त मे तीर्थ स्थलो की यात्रा पर भेजा जाएगा।
- राज्य के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के वरिष्ठ नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत देशभर के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलो को शामिल किया गया है।
- जिनमे उज्जैन, ओंकारेश्वर, पुरी, हरिद्वार, काशी, शिरडी, अयोध्या, वैष्णो देवी, अमृतसर, द्वारका, बोधग्या, कामाख्या मंदिर, सबरीमाला, जैसे प्रमुख तीर्थ स्थल शामिल है।
- इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रियो के ठहरने, भोजन, मंदिर दर्शन, सुरक्षा, और चिकित्सा सुविधा जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं शामिल की गई है।
- जिससे राज्य के वरिष्ठ नागरिको को अपने सम्पूर्ण जीवनकाल मे एक बार प्रदेश के बाहर के तीर्थ स्थलो की यात्रा पर भेजा जाएगा।
- इसका पूरा खर्च छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 15000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
- ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिको इस योजना का लाभ मिल सके।
- इस योजना के तहत बजुर्गो को राज्य के बाहर विभिन्न अब मुफ्त मे तीर्थ स्थलो की यात्रा पर भेजा जाएगा।
- जिससे उनका सम्पूर्ण जीवन काल मे एक बार तीर्थ यात्रा का सपना पूरा होगा और उनका जीवन सफल होगा।
यह भी पढ़े:- Ayushman Card Apply Online
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- स्वास्थ्य सम्बन्धित प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
वित्तीय सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60 से लेकर इससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिको को मुफ्त मे राज्य के बाहर तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। जिससे उनको फ्री मे तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा और उनका जीवन सफल होगा।
बजट राशी
राज्य के सीएम साय ने कहा है कि अब श्रद्धालुओ की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लगातार चलती रहेगी। उन्होने आगे कहा है कि इस योजना के लिए हमने 15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस योजना मे उज्जैन, पुरी, द्वारिका, वैष्णो देवी, मथुरा वृंदावन जैसे अनेक तीर्थ स्थलो को जोड़ा गया है। जिनकी निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट https://dprcg.gov.in पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
- होम पेज पर आपको मेन्यु मे योजनाएं का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको एक प्रारुप प्राप्त होगा जिसे आपको प्रिंट कर निकलवा लेना है और अपने नज़दीकी तहसील या उप तहसील मे जाकर जमा कर देना है।
- सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र और दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका चयन इस योजना के लिए कर लिया जाएगा।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 के तहत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़े:- Ayushman Bharat Yojana List
सम्पर्क विवरण
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 0771 2331001 / 0771 2331000
पूछे जाने वाले प्रश्न
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सीएम विष्णु देव साय द्वारा 27 मार्च 2025 को पुन शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष से लेकर इससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिको को मुफ्त मे राज्य के बाहर विभिन्न तीर्थ स्थलो की यात्रा पर भेजा जाएगा।
छत्तीसगढ़ के किन नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?
राज्य के आर्थिक बाधाओं के चलते तीर्थ यात्रा से वंचित बुजुर्ग नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?
इस योजना के संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा 15 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।