UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana 2024: सरकार दे रही महिलाओं को 50 हजार तक की सब्सिडी ई रिक्शा खरीद पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने अपने राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना का शुभारम्भ किया है जिसका नाम है UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओ को कम ब्याज दरो पर ई रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और साथ ई साथ ई रिक्शा की खरीद पर राज्य की महिलाओं को यूपी सरकार द्वारा 50 हजार तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना के तहत महिलाओ को ई रिक्शा के साथ साथ निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना का उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है उत्तर प्रदेश में आज भी ऐसी महिलाये है जो पढ़ी लिखी होने बावजूद भी आर्थिक रूप से गरीब होने के कारण दूसरो पर निर्भर रहती है। महिलाओ की ऐसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana को आरम्भ किया है उत्तर प्रदेश का लक्ष्य है कि ऐसी बेरोजगार महिलाओ को इस योजना के तहत सस्ती दरो पर ई रिक्शा उपलब्ध करा कर रोजगार मुहैया कराया जायेगा। जिससे उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े और वह आत्मनिर्भर बन सके। यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना के माध्यम से महिलाये पैसे कमाकर अपनी और अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरतों को भी पूरा कर पायेगी।

यह भी पढ़े: Rojgar Sangam Yojana

मुख्य तथ्य UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana

योजना का नामUP Mission Shakti E Rickshaw Yojana
किसके द्वारा शुरू की गयीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की महिलाये
उद्देश्यराज्य की महिलाओ को रोजगार मुहैया कराना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://upmissionshakti.in/

पात्रता मापदंड

  • महिलाये उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • पात्र महिलाये कम से कम 10 वी पास होनी चाहिए।
  • आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका का बैंक अकाउंट का होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े: फ्री साइकिल योजना 2024

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना के लाभ

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की गरीब महिलाओ को प्रदान किया जायेगा।
  • यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना के तहत राज्य सरकार अपने राज्य की महिलाओ को ई रिक्शा की खरीद पर 50 हज़ार रूपये की सब्सिडी मुहैया करा रही है।
  • साथ ही साथ ई रिक्शा खरीदने वाली महिलाओ को निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में 250 महिलाओ को दिया जा रहा है।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को ड्राइविंग लाइसेंस भी दिया जायेगा।
  • UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana के तहत उत्तर प्रदेश की लगभग 20 हज़ार महिलाओ को ई रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
  • इस योजना के तहत इ रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम यूपी एमएसएमई विभाग के द्वारा संचालित तथा यूपीकॉन द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पहले चरण में 6 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमे 56200 महिलाओं (प्रति जनपद 750) को शामिल किया गया था।
  • इन 6 दिनों के प्रशिक्षण में पहले तीन दिनों में पात्र महिलाओं के वर्क प्लेस से संबंधी सेफ्टी, सिक्योरिटी, और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई थी और बाकि के तीन दिनों में राज्य की पात्र महिलाओ को उद्यमिता विकास की ट्रेनिंग दी गयी।
  • दूसरे चरण में राज्य की 250 महिलाएं प्रति जनपद के हिसाब से 18750 पात्र महिलाओं को ई रिक्शा ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के तहत प्रशिक्षा नई अवधि 6 महीने की है।
  • इस योजना के तहत ई रिक्शा खरीदने वाली महिलाओ को पिंक ड्रेस और सेफ्टी किट और स्टेशनरी किट भी राज्य सकरार द्वारा प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़े: कन्या सुमंगला योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ई मेल आईडी
  • जन्मतिथि
  • पेन कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना सब्सिडी

UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana के तहत उत्तर प्रदेश की पात्र महिलाओ को ई रिक्शा खरीदने पर 50000 रूपये की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

UP Mission Shakti Portal
UP Mission Shakti Portal
  • इस पेज पर आपको ई रिक्शा पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा।
UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana Registration
UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana Registration
  • आपको इस फॉर्म म पूछी गयी सभी जानकारी जैसे पंजीकरण का प्रकार, आवेदक का नाम, पता ,मोबाइल नंबर ,जन्मतिथि, आधार नंबर, ई मेल आईडी आदि भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको दर्ज करे के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

ई रिक्शा योजना फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी

  • पंजीकरण का प्रकार
  • आवेदक का नाम
  • पता
  • पिता /पति का नाम
  • आधार नंबर
  • आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
  • वैकल्पिक मोबाइल नंबर
  • पेन नंबर
  • जन्म तिथि
  • ई मेल आईडी
  • जाति
  • जिला
  • पेन नंबर
  • व्यवसाय

कांटेक्ट डिटेल्स

  • Helpline: 1800 212 6844
  • Phone: 0522 423 3727
  • Email: info@upicon.in

पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना को किसने और किसके लिए आरम्भ की गयी ?

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा राज्य की महिलाओ के लिए आरम्भ की गयी है ?

इस योजना के तहत महिलाओ को क्या दिया जा रहा है ?

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा यूपी की महिलाओ को ई रिक्शा खरीदने पर 50000 रूपये की सब्सिडी मुहैया करायी जा रही है।

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना में आवेदन कैसे कर सकते है ?

राज्य की जो महिलाये इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहती है तो वह यूपी मिशन शक्ति की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकती है।

इस योजना का लाभ कितनी आयु की महिलाओ को दिया जायेगा ?

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य की 18 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओ को दिया जा रहा है।

कोई भी समस्या आने की स्थिति में कहां संपर्क किया जा सकता है?

इस लेख के माध्यम से हमने आपको यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना से संबंधित सभी जानकारी प्रदान कर दी है यदि आपको इस योजना से संबंधित कोई भी कठिनाई आती है तो आप ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटयूपी मिशन शक्ति वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेंsarkarihelp24.in

Leave a Comment