UP Gehu Kharid Registration 2024-25 ऑनलाइन किसान पंजीकरण @eproc.up.gov.in

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गेंहू खरीद ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है राज्य जो कोई भी किसान अपनी गेहूं की फसल सरकार को बेचना चाहते है तो उनको खाद्य एंव रसद विभाग के ई-उपार्जन व ई-क्रय प्रणाली मे अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसान अपनी फसल को समय रहते MSP पर सरकार को बेच सकेगें। UP Gehu Kharid Registration के अन्तर्गत राज्य के सभी किसानो को सरकार की ओर से यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-क्रय प्रणाली के तहत अपना पंजीकरण कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now

यूपी गेहूं खरीद क्या है

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी किसानो को अपनी फसल बेचने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करायी गयी है। इस सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के किसानो को अपनी फसल बेचने के लिए ई-क्रय पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रैशन करना होगा इसके बाद किसान अपनी गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच सकेगें। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की सुविधा के लिए गेहूं क्रय केन्द्र पर अपनी फसल को पहुंचाने के लिए टोकन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है

  • जिसके माध्यम से किसान अपनी फसल अपनी नज़दीकी क्रय केन्द्र पर जाकर अपनी फसल को आसानी से बेच सकते है। अगर गेहूं खरीद केन्द्रो पर किसान खुद उपस्थित नही हो सकते है तो वह अपने परिवार के किसी अन्य को केन्द्र पर भेज सकते है। UP Gehu Kharid Registration के माध्यम से सरकार न केवल किसानो की फसलो का उचित समर्थन मूल्य पर खरीदेगी बल्कि उनको कई बार फसल समय पर न बिकने से होने वाले नुकसान से भी बचाएगी।

यह भी पढ़े:- UP Kisan Uday Yojana

मुख्य तथ्य यूपी गेहूं खरीद रजिस्ट्रैशन

आर्टिकलUP Gehu Kharid Registration
पोर्टल का नामई-उपार्जन व ई-क्रय पोर्टल
सम्बन्धित विभागखाद्य एंव रसद विभाग
शुरू किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के समस्त किसान
उद्देश्यकिसानो को ऑनलाइन फसल बेचने की सुविधा उपलब्ध कराना।
राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/

जरूरी दस्तावेज़

उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद किसान पंजीकरण करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी जिनका विवरण इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के दस्तावेज़
  • किसान कार्ड।
  • कंप्यूटराइज़ खतौनी खाता संख्या सहित
  • पंजीकृत मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

यह भी पढ़े: UP Kisan Karj Mafi List 2024

यूपी गेहूं खरीद के लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Gehu Kharid Registration प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
  • इसके लिए सरकार द्वारा ई-उपार्जन व ई-क्रय प्रणाली की शुरूआत की गई है।
  • जिसके माध्यम से किसानो को अपनी फसल ऑनलाइन सरकार को बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
  • यह सुविधा केवल उत्तर प्रदेश राज्य के किसानो के लिए ही उपलब्ध है।
  • राज्य के जो कोई भी किसान ई-क्रय प्रणाली या ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते है तो उनको अपनी फसल बेचने के लिए सरकारी मंडी नही जाना पड़ेगा।
  • पोर्टल पर पंजीकरण के बाद किसानो को निर्धारित तिथि का टोकन दिया जाएगा जिसके माध्यम से किसान अपनी नज़दीकी क्रेय केन्द्र पर जाकर अपनी फसल बेच सकते है।
  • किसानो को अपना पंजीकरण फॉर्म का प्रिटं आउट ऑनलाइन जनरेट किया गया टोकन अपनी फसल बेचने के लिए साथ ले जाना होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा किसानो की सुविधा के लिए जगह जगह पर तोल कांटे लगाए गए है जहां पर किसान अपनी फसलो को तोल सकते है।
  • किसानो को अब अपनी फसल तैयार होने पर ग्राहक ढूंढने और फसल बेचने का इंतेजार करने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
  • UP Gehu Kharid Registration के माध्यम से ही आवेदन करने पर ही किसानो को उचित समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान किया जाएगा।
  • फसल क्रय होने के बाद सरकार द्वारा 72 घंटे को बाद ही किसानो के बैंक खाते मे धनराशी ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • इसके लिए किसानो का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।

यह भी पढ़े: UP Kisan Uday Yojana 2024

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान रजिस्ट्रेशन 2024

राज्य के जो कोई भी किसान अपनी गेहूं की फसल को ऑनलाइन ई-उपार्जन या ई-क्रय पोर्टल के माध्यम से क्रय करना चाहते है तो उनको पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको खाद्य एंव रसद विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ पर जाना है।
UP Gehu Kharid Registration
UP Gehu Kharid Registration
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
 गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण पर क्लिक करे
गेहूं खरीद हेतु किसान पंजीकरण पर क्लिक करे
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को 7 चरणो मे पूरा करना होग
  • इसके बाद आपको ऊपर दिए गए लिंको मे से पंजीकरण प्रपत्र के लिंक पर क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको पूछी गई जानकारी जैसे- मोबाइल नम्बर, व कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको आगें बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पंजीकरण फॉर्म मे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे- आवेदक का नाम, पिता का नाम, लिंग, आधार कार्ड नम्बर, मोबाइल नम्बर, भूमि का विवरण, पता, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप ई-क्रय पोर्टल पर उत्तर प्रदेश गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण कर सकेगें।

यूपी गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एंव रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट i.e. https://eproc.up.gov.in/ पर जाना है इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मोबाइल ऐप डाउनलोड करें का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
Download Mobile App
Download Mobile App
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको यूपी किसान मित्र मोबाइल ऐप पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने यूपी किसान मित्र ऐप खुलकर जा जाएगा जिसमे आपको Install का विकल्प पर दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन मे यूपी गेंहू खरीद रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप अपने मोबाइल फोन मे यूपी किसान मित्र ऐप डाउनलोड कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप UP Gehu Kharid Online Registration से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Toll-Free Helpline Number – 1800 180 0150

पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन क्या है?

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरूआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है इस प्रक्रिया माध्यम से राज्य के किसान अपनी फसल सीधे राज्य सरकार को उचित समर्थन मूल्य पर बेच सकेगें।

ई-उपार्जन/ई-क्रय पोर्टल क्या है?

ई-उपार्जन/ई-क्रय पोर्टल एक ऑनलाइन प्रणाली है इस पोर्टल की सहायता से किसान अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा इसके बाद ही राज्य के किसान सरकारी मंडी मे अपनी फसलो को बेच सकेगें।

UP Gehu Kharid Online Registration प्रक्रिया कब तक चलेगी?

UP Gehu Kharid Online Registration की प्रक्रिया 25 जून 2024 तक चलेगी।

UP Gehu Kharid Online Registration हेतु ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ है।

गेहूं की राशी किसानो के बैंक खाते मे कब तक आ जाता है?

किसानो के बैंक खाते मे गेहूं विक्रय के 72 घंटे के बाद पैसे बैंक खाते मे ट्रांसफर कर दिया जाता है।

UP Gehu Kharid Registration Direct Link

 आधिकारिक वेबसाइटUP Gehu Kharid Registration
 नए अपडेट के लिए विजिट करेंSarkariHelp24.in

Leave a Comment