Swamitva Yojana 2025: प्रधानमंत्री मोदी बांटेंगे 65 लाख संपत्ति कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

WhatsApp Group Join Now

केन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण नागरिको को स्वामित्व और सशक्तिकरण का अधिकार देने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम स्वामित्व योजना है इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के संपत्ति मालिको को उनकी भूमि का संपत्ति अधिकार दिया जाता है। Swamitva Yojana 2025 के तहत नवीनतम तकनीकी के माध्यम से सर्वेक्षण करके गांवो मे बसे हुए घरो के मालिको उनकी भूमि का डिजिटल रिकार्ड प्रदान किया जाता है। इस योजना के लिए 3.17 लाख से भी अधिक गांवो मे ड्रोन सर्वे हो चुका है जिसमे लक्षित गांवो मे से 92 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक शामिल है जिनके लगभग 2.52 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार हो चुके है

स्वामित्व योजना के तहत नागरिको को दिया जाने वाला संपत्ति कार्ड ग्रामीण निवासियो को उनकी भूमि पर कानूनी अधिकार प्रदान करता है। अगर आपने भी स्वामित्व योजना के अन्तर्गत आवदेन किया है तो आप अपना संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकते है और अपनी भूमि पर कानूनी अधिकार प्राप्त कर सकते है।

बांटे गए 65 लाख संपत्ति कार्ड

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शनिवार को एक कार्यक्रम देश के 230 से भी अधिक जिलो के करीब 50 हजार गांवो मे संपत्ति मालिको को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से भी अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम मे शामिल हुए इस स्वामित्व योजना से 10 राज्यो और 2 केन्द्र शासित प्रदेशो के लाखो लोगो को लाभ होगा। इन राज्यो मे छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश शामिल थे साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख़ के नागरिको को भी संपत्ति कार्ड वितरित किए गए प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम मे वर्चुअल शामिल होकर लाभार्थियो से संवाद किया यह पहल ग्रामीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

3 लाख से अधिक गांवो मे सर्वे का काम पूरा

स्वामित्व योजना के तहत अब तक तीन लाख 11 हजार 282 गांवो मे ड्रोन का सर्वे पूरा हो चुका है इसमे से 2 लाख 68 हजार 10 गांवो के मैप राज्य सरकार को हैंडओवर कर दिए गए है इसमे से 1 लाख 79 हजार 152 गांवो के मैप को इन्क्वायरी के लिए भेज दिया गया है 1 लाख 44 हजार 543 कार्ड भी बन चुके है इसमे 1 लाख 13 हजार 806 कार्डो का वितरण भी कर दिया गया है।

स्वामित्व योजना क्या है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 24 अप्रेल 2021 को स्वामित्व योजना को शुरू किया गया है पहले इस योजना की शुरूआत देश के 9 राज्यो मे पायलेट प्रोजेक्ट के रुप मे की गई थी। इस योजना के माध्यम से जमीनो की मैपिंग और उनके मालिका का एक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाता है इसके बाद उनके मालिको को एक सम्पत्ति कार्ड दिया जाता है इस कार्ड मे जमीन की पूरी जानकारी उपलब्ध होती है Swamitva Yojana 2025 के जरिए सरकार सम्पत्तियो को मोनेटाइज को और आसान बनाना चाहती है ताकि अगर किसी को बैंक से लोन लेने की आवश्यकता पड़े तो उसे बिना किसी समस्या के लोन उपलब्ध हो सके इसके साथ साथ संपत्ति को लेकर उठने वाले विवादो को कम किया जा सके। इस योजना के तहत लोगो को कानूनी संपत्ति का अधिकार मिलने से लाखो लोगो ने ऋण लिया है जिसका उपयोग करके उन्होने अपना कारोबार शुरू करके ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने का काम किया है कई किसान तो ऐसे के जिनके लिए यह संपत्ति कार्ड वित्तीय सुरक्षा की गारंटी है और उन्होने यह भी कहा है कि स्वामित्व और भू आधार गांवो के विकास मे नींव बनेगें।

स्वामित्व योजना का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भूमि प्लान तैयार करना और जमीनो का स्टीक और कानूनी रिकार्ड तैयार करना है इसके अलावा संपत्ति से जुड़े विवादो को मे कमी लाना है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो मे भूमि के मालिको को डिजिटल रुप मे रिकॉर्ड करना है ताकि लोग अपनी भूमि पर कानूनी अधिकार स्थापित कर सके और बैंक से लेन ले सके। इस योजना से जो प्रॉपर्टी टैक्स हासिल होगा तो उसका लाभ सीधे ग्राम पंचायतो को मिलेगा या राजकोष मे जमा होगा इससे राज्यो को भी अधिक लाभ प्राप्त होगा और नागरिको को लोन और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय एसेट के रुप मे उपयोग करने मे सक्षम बनाकर वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्य तथ्य Swamitva Yojana 2025

योजना का नामSwamitva Yojana 2025
शुरू की गईपीएम नरेन्द्र मोदी जी द्वारा
कब शुरू की गई24 अप्रेल 2021
सम्बन्धित विभागपंचायती राज विभाग
राज्यभारत
वर्ष2025
लाभार्थीदेश के ग्रामीण क्षेत्र के भू-स्वामी
उद्देश्यनागरिको को उनकी सम्पत्ति पर कानूनी अधिकार प्रदान करना।
लाभडिजिटल संपत्ति कार्ड दिए जाएगें
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://svamitva.nic.in/

पात्रता मापतंड

  • Swamitva Yojana 2025 के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • देश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगें जिनके पास कृषि भूमि या आवासीय भूमि है लेकिन उनके पास स्वामित्व प्रमाणित नही है।
  • वह नागरिक जिन्होने अपनी जमीन पर घर बना लिए है और उनके पास कोई लीगल दस्तावेज़ नही है पात्र होगें।
  • इस योजना के तहत केवल ग्रामीण क्षेत्र की संपत्तियो का सर्वे किया जाएगा।

Swamitva Yojana 2025 के लाभ

  • Swamitva Yojana 2025 को केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।
  • स्वामित्व योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगो को मिलेगा जिनके पास अपनी कृषि भूमि या आवासीय भूमि के दस्तावेज़ उपलब्ध नही है।
  • इस योजना के तहत सरकार उनकी भूमि का सर्वे कराकर उनको संपत्ति कार्ड प्रदान करेगी।
  • जिससे आधिकारिक रुप से जमीन के मालिको को कानूनी मालिकाना अधिकार मिलेगा।
  • एक बार संपत्ति कार्ड जारी होने के बाद उस जमीन और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होगें।
  • Swamitva Yojana 2025 का लाभ उन ग्रामीण नागरिको को मिलेगा जिनके पास कृषि भूमि या आवासीय भूमि है लेकिन उनका स्वामित्व प्रमाणित नही है।
  • स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार प्राप्त होगा
  • भूमि स्वामी के साफ प्रमाणित होने से भूमि विवाद मे कमी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रो का विकास होगा।
  • इस योजना के तहत संपत्ति कार्ड जारी होने के बाद आपकी जमीन पर कोई दूसरा व्यक्ति हक नही जताएगा।
  • संपत्ति कार्ड बनने के बाद आपको आसानी से लोन प्राप्त हो पाएगा और ग्रामीण क्षेत्र मे पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझाने मे आसानी होगी।
  • साथ ही संपत्ति मालिक को जमीन बेचने व खरीदने मे आसानी होगी।
  • संपत्ति कार्ड ग्रामीण भू स्वामियो के लिए वित्तीय सुरक्षा की गारंटी है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • भूमि का विवरण
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

अभी किन राज्यो मे लागू है यह योजना

स्वामित्व योजना अब तक पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार, द्वीप समूह, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड और हरियाणा मे पूरी से लागू हो चुकी है और इन राज्यो मे यह पूर्ण संतृप्ति तक पहुंच चुकी है जबकि मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यो के साथ साथ कई केन्द्र शासित प्रदेशो मे ड्रोन सर्वेक्षण हो चुका है।

Swamitva Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन

स्वामित्व योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए आपको निचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको स्वामित्व योजना ऑनलाइन आवेदन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड नम्बर, ईमेल आईडी और जमीन का विवरण आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज कर देने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप Swamitva Yojana 2025 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र के निवासी है और आपकी संपत्तियो का सर्वे हो चुका है तो आप अपना संपत्ति कार्ड निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

  • सबसे आपको स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Download के सेक्शन मे Property Card Format of States And UTs के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपको अपने राज्य के सामने Download के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका स्वामित्व संपत्ति कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट मे खुलकर जाएगा
  • अब आपको डाउनलोड के आइकन पर क्लिक करके अपना संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर लेना है और इस का प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • इस प्रकार आप अपना स्वामित्व योजना संपत्ति कार्ड ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

Swamitva Yojana 2025 से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्पर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 23389008

पूछे जाने वाले प्रश्न

Swamitva Yojana 2025 क्या है?

स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन तकनीकी के जरिए जमीनो की मैपिंग की जाएगी और उनके मालिको का एक रिकॉर्ड तैयार करके संपत्ति के मालिको को एक कार्ड दिया जाता है जिसे संपत्ति कार्ड कहा जाता है।

संपत्ति कार्ड क्या है?

संपत्ति कार्ड भूमि स्वामियो को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान करता है जिसे वह आसानी से बेच सकते है इस पर लोन ले सकते है और ग्रामीण क्षेत्र मे पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म होगें और आपकी जमीन पर कोई दूसरा व्यक्ति दावा नही कर सकेगा।

स्वामित्व योजना का लाभ किन नागरिको को प्राप्त होगा?

Swamitva Yojana 2025 का लाभ उन ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को मिलेगा जिनके पास कृषि भूमि या आवासीय भूमि है लेकिन उनका स्वामित्व प्रमाणित नही है।

Swamitva Yojana 2025 को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा स्वामित्व योजना को 24 अप्रेल 2021 को शुरू किया गया है।

स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://svamitva.nic.in/ है।

Leave a Comment