केन्द्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत pmayg.nic.in रिपोर्ट जारी की जाती है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के क्रायान्वयन और निगरानी के लिए जारी की जाती है। जो इस योजना से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करती है। pmayg.nic.in रिपोर्ट मे पीएम आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभार्थियो की पहचान, घरो के निर्माण की स्थिति, धनराशी के ट्रांसफर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का विवरण शामिल होता है। पीएम आवास योजना डैशबोर्ड पर उपलब्ध यह रिपोर्ट योजना की प्रगति, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आपने भी इस योजना के अन्तर्गत आवेदन किया है और आप भी यह रिपोर्ट देखना चाहते है तो इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नही है। आप अपने घर बैठे ही आवास योजना ग्रामीण पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सभी के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराने के अपने मिशन मे केन्द्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम ग्रामीण गरीब परिवारो को समर्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे घरो मे रहने वाले लोगो को स्वच्छ रसोई सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ पक्के घर उपलब्ध कराए जाते है। पीएम आवास योजना ग्रामीण एक भारतीय सबसे बड़ी आवासीय योजना है इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत मे सभी के लिए आवास सुनिश्चित करना है। यह योजना उन सभी गरीब परिवारो को पक्का घर प्रदान करती है जिनके पास रहने के लिए खुद का घर नही है। या वह जिनके पास कच्चा या फिर किराए का घर है। देश के झुग्गी-झोपड़ियो मे रहकर अपना जीवन व्यतीत करने वाले लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़े :- Awas Plus Registration
मुख्य तथ्य pmayg.nic.in Report
आर्टिकल | pmayg.nic.in Report 2025-26 |
योजना का नाम | प्रदानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) |
सम्बन्धित विभाग | ग्रामीण आवास विकास मंत्रालय |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | देश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक |
उद्देश्य | ग्रामीण परिवारो को पक्का आवास प्रदान करना |
लाभ | आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता |
सहायता राशी | 1 लाख 20 हजार रुपये। |
pmayg.nic.in Report चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://pmayg.gov.in/ |
pmayg.nic.in रिपोर्ट क्या है?
pmayg.nic.in रिपोर्ट भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा जारी की जाती है। इस रिपोर्ट मे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी उपलब्ध होती है। यह रिपोर्ट इस योजना के तहत घरो के निर्माण, लाभार्थियो की पहचान और फंड के उपयोग के बारे मे डेटा सुरक्षित रखती है और रिपोर्ट दिखाती है। यह वेबसाइट पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत बनाए गए घरो की संख्या, वित्तीय सहायता का विवरण और योजना के कार्यान्वयन मे प्रगति के बारे मे डेटा उपलब्ध कराती है। इसके अलावा यह लाभार्थी की जानकारी जैसे कि उनका नाम, पता, और योजना के तहत स्वीकृत घर की संख्या आदि की जानकारी भी प्रदान करती है। pmayg.nic.in पीएम आवास योजना ग्रामीण के कार्यान्वयन का रिकॉर्ड भी रखती है जिसमे घर के निर्माण, लाभार्थियो की पहचान, धन का उपयोग और शिकायत निवारण प्रणाली भी शामिल है। यह वेबसाइट योजना की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने मे मदद है।
पात्रता मापतंड
- pmayg.nic.in Report के लिए आवेदक भारत का मूल निवास नागरिक होना चाहिए।
- सभी बेघर और आवासहीन परिवार इसके लिए पात्र होगें।
- आवेदक के पास दो कमरो का अस्थायी या कच्चा आवास होना चाहिए।
- कोई भी परिवार जिसमे 15 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई सदस्य न हो।
- कोई भी परिवार जिसमे 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई साक्षर पुरूष सदस्य न हो।
- वह परिवार जिसमे को विकलांग सदस्य हो तो वह इसके लिए पात्र होगा।
- वह नागरिक जिसके पास कोई स्थायी नौकरी नही है पात्र होगें।
- जो केवल आकस्मिक मज़दूरी करते है वह भी इसके लिए पात्र होगें।
- अल्पसंख्यक वर्ग के साथ साथ अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य सभी वर्ग के लोग इसके लिए पात्र होगें।
यह भी पढ़े: PM Gramin Awas Survey Form
मुख्य विशेषताएं
- केन्द्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भी कहा जाता है।
- ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को पक्का घर उपलब्ध कराने की एक सरकारी योजना है।
- इस योजना के तहत देश के ग्रामीण गरीब परिवारो को पक्के आवास उपलब्ध कराए जाते है। जिनके पास खुद का पक्का घर नही है।
- इसमे 25 वर्ग मीटर का घर जिसमे खाना पकाने सहित एक समर्पित क्षेत्र शामिल है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी स्थानीय सामग्री और प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों से गुणवत्तापूर्ण घर का निर्माण करते है।
- इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियो का चयन सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के आकड़ो के आधार पर किया जाता है।
- लाभार्थी के चयन के बाद उनको आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता तीन किस्तो मे दी जाती है।
- यह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियो के आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किये जाते है।
- जिससे उनको खुद के पक्के घर का निर्माण करने मे मदद मिलती है और उनको खुद का निजी आवास सुनिश्चित होता है।
pmayg.nic.in Report 2025 ऑनलाइन कैसे खोजें
pmayg.nic.in Report 2025 ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.gov.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मेन्यु मे Aawassoft के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसे आपको निचे स्क्रोल करना है और H. Social Audit Reports वाले अनुभाग मे Beneficiary Details For Verification के लिंक पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने राज्य, जिले, ब्लॉक, गांव और वित्तीय वर्ष का चयन करना है।
- इसके बाद आपको योजना का चयन करन है और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नई लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमे आप pmayg.nic.in report देख सकते है।
- आप इसे निचे दिए गए डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते है।
- इस प्रकार आप pmayg.nic.in Report ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
रिपोर्ट के अन्तर्गत उपलब्ध जानकारी का विवरण
pmayg.nic.in report मे निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होती है।
- पात्र लाभार्थियो की सूची
- स्वीकृत घरो की संख्या
- योजना की प्रगति से सम्बन्धित जानकारी
- भू टैग की गई छवियाँ
- योजना के दिशा निर्देश
- निर्माण क्षमता
- और सफलता की कहानियाँ आदि।
यह भी पढ़े :- Awas Plus Survey App
सम्पर्क विवरण
अगर आप pmayg.nic.in report से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आपको pmayg.nic.in report चेक करने मे किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 1800118111
पूछे जाने वाले प्रश्न
pmayg.nic.in report चेक करन की क्या पक्रिया है?
आप पीएम आवास योजना ग्रामीण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pmayg.nic.in report ऑनलाइन चेक कर सकते है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
पीएम आवास योजना ग्रामीण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.gov.in/ है।
pmayg.nic.in report क्या है?
pmayg.nic.in Report केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है। इस रिपोर्ट मे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लेखा-जोखा और सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध होती है।