PM Kisan 20th Installment Date: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना देश के सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जिसके अंतर्गत सभी लाभार्थी किसानो को तीन बराबर हिस्सों में ₹6,000 प्रति वर्ष दिए जाते है। अब तक किसानों को इस योजना के तहत 19 भुगतान मिल चुके हैं जिसका 19वां भुगतान फरवरी में दिया गया था, जिसमें 9.4 करोड़ किसानों को ₹20,000 करोड़ भेजे गए थे। अब सभी किसानो को अपनी 20वी किस्त का इंतजार है जिसके बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण जानकारिया प्रदान करेंगे। अगर आप भी PM Kisan 20th Installment Date के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े।
पीएम किसान योजना क्या है
पीएम किसान योजना देश में किसानों की आर्थिक मदद करने वाली केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इसकी शुरुआत 2019 में गरीब किसानों को उनके खेती के खर्चों में मदद करने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं। यह राशि तीन हिस्सों में दी जाती है जिसमें प्रत्येक किस्त में ₹2,000 होते हैं। यह पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है इसलिए उन्हें इसे लेने के लिए कहीं नहीं जाना पड़ता है। यह योजना छोटे और गरीब किसानों की पैसों की समस्या को कम करके और उनकी खेती को बेहतर बनाकर उनकी मदद करती है। यह कृषि के विकास का भी समर्थन करती है। इस योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को आर्थिक रूप से संघर्ष न करना पड़े और वे अपने खेतों की ठीक से देखभाल कर सकें।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य
पीएम किसान योजना का उद्देश्य छोटे और गरीब किसानों को वित्तीय सहायता देकर उनकी मदद करना है। भारत में कई किसान बीज, खाद और खेती की दूसरी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की तंगी से जूझते हैं। यह योजना किसानों को 2-2 हज़ार के तीन हिस्सों में हर साल 6,000 रुपये देती है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है ताकि उन्हें दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। पीएम किसान योजना वित्तीय तनाव को कम करती है और किसानों को पैसे की चिंता किए बिना अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इससे खेती भी बेहतर होती है क्योंकि किसान इस पैसे का इस्तेमाल बेहतर औज़ार खरीदने और ज़्यादा फ़सल उगाने में कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की वित्तीय मदद करना जिससे कि उनका जीवन बेहतर हो और उन्हें अपनी खेती में आने वाले वित्तीय संघर्ष न करना पड़े।
यह भी पढ़े :- PM Kisan Land Registration ID
मुख्य तथ्य PM Kisan 20th Installment Date
आर्टिकल | PM Kisan 20th Installment Date |
योजना का नाम | पीएम किसाम सम्मान निधि योजना |
शुरू की गई | केन्द्र सरकार द्वारा |
कब शुरू की गई | साल 2019 |
सम्बन्धित विभाग | कृषि एंव किसान कल्याण विभाग |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | देश के लघु एंव सीमान्त किसान |
लाभ | किसानो को प्रतिवर्ष अतिरिक्त आय |
उद्देश्य | छोटे और गरीब किसानों को वित्तीय सहायता देकर उनकी मदद करना |
लाभ राशी | 6000 रुपये प्रतिवर्ष तीन किस्त में |
किस्त की राशी | 2000 रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पात्रता मापदंड
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- देश के लघु एंव सीमान्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक किसान के पास दो हेक्टेयर या इससे कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
- देश के गरीब एंव सीमान्त किसान भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक किसान आयकर दाता नही होना चाहिए।
- किसान के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
- आवेदक किसान संस्थागत भूमिधारक नही होना होना चाहिए।
- किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।
PM Kisan 20th Installment Date
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाती हैं। यह पैसा तीन हिस्सों में हर चार महीने में भेजा जाता है जिसके हर हिस्से में किसानों को ₹2,000 मिलते हैं। सरकार यह पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजती है ताकि उसे लेने के लिए उन्हें कहीं बाहर न जाना पड़े। अब तक किसानों को इस योजना के तहत 19 किस्ते मिल चुकी हैं। जिसकी अब 20वी किस्त जून में भेजी जाने की संभावना है। यह योजना छोटे और गरीब किसानों को बीज, खाद और खेती की दूसरी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पैसे देकर उनकी मदद करती है। इससे उनकी पैसों की समस्या कम होती है और उन्हें अपनी खेती को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े :- PM Kisan Correction
किस्त जारी होने की तिथियां
15वीं किस्त | 15 नवंबर 2024 |
16वीं किस्त | 28 फरवरी 2024 |
17वीं किस्त | 18 जून 2024 |
18वीं किस्त | 05 अक्टूबर 2024 |
19वी किस्त | 24 फरवरी 2025 |
20वी किस्त | जून 2025 (अपेक्षित) |
लाभ
- पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को उनकी खेती की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हर साल ₹6,000 मिलते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला पैसा सीधे डीबीटी के माध्यम से किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है।
- पीएम किसान योजना के तहत किसानों को बिना किसी कटौती के पूरी राशि मिलती है।
- यह योजना छोटे और गरीब किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में मदद करती है।
- यह योजना मुख्य रूप से छोटी भूमि वाले किसानों को लाभान्वित करती है।
आवश्यक दस्तावेज
- भूमि के दस्तावेज़
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर तथा अन्य दस्तावेज
PM Kisan 20th Installment स्टेटस देखने की प्रक्रिया
- PM Kisan 20th Installment का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आप पीएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा जहा पर आपको DBT Status Tracker के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर जहा आप आपको Category का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे आप PMKISAN के विकल्प को चुने तथा DBT Status में Payment पर क्लिक कर दे।
- अब आप अगले पेज पेज पर अपने आवेदन आईडी को दर्ज करके इसके बाद आप कैप्चा कोड दर्ज करे विकल्प सर्च पर क्लिक कर दे।
- सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने PM Kisan 20th Installment स्टेटस खुलकर आ जायगा।
- इस तरह आप PM Kisan 20th Installment स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:- किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट
सम्पर्क विवरण
- पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606
पूछे जाने वाले प्रश्न
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को कितना पैसा मिलता है?
इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल ₹6,000 मिलते हैं जो ₹2,000 की तीन किस्तों में भुगतान किए जाते हैं।
मैं PM Kisan 20th Installment की भुगतान स्थिति कैसे जाँच सकता हूँ?
आप पीएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से अपनी भुगतान स्थिति की जाँच कर सकते हैं।
PM Kisan 20th Installment कब जारी होगी?
PM Kisan 20th Installment जून में जारी की जाने की संभावना है।
में पीएम किसान योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
आप पीएम किसान वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी सरकारी केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।