PM Awas Yojana 1st Payment List:- केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पहली किस्त के लिए लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। जिन भी पात्र उम्मीदवारो का नाम इस लिस्ट मे होगा तो उन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पहली किस्त मे 40,000 रुपये की राशी दी जाएगी। अगर आपने भी पीएम आवास योजना के अन्तर्गत आवेदन किया है तो आपके लिए यह बड़ी खुशी की ख़बर है। क्योकिं आप सभी को पीएम आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए एक मुश्त 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलने वाली है। इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशी सीधे आपके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। PM Awas Yojana 1st Payment List 2025 चेक करने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नही है आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन लाभार्थी सूची मे अपना नाम चेक कर सकते है।
प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है
भारत सरकार द्वारा देश के हर जरूरतमंद परिवार को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार जरूरतमंद लोगो को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना शहरी और ग्रामीण अलग अलग स्तर पर संचालित की जाती है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशी दी जाती है जबकि शहरी क्षेत्र मे बसे लोगो को घर बनाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशी दी जाती है। यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के जरिए तीन किस्तो मे दी जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक किस्त मे 40 हजार रुपये दिए जाते है। देश के झुग्गी-झोपड़ी, कच्चे या किराए के मकान मे रह रहे लोगो को इस योजना का लाभ प्राप्त होता है जिनके पास खुद का अपना मकान नही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य
केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रो मे गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारो को पक्के घर उपलब्ध कराती है। जिससे उनको सामाजिक सुरक्षा मिलती है और उनको आरामदायक जीवन व्यतीत करने मे मदद मिलती है। इस योजना के माध्यम से देश के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को खुद का पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जो सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाती है। इस राशी की मदद से गरीब परिवार अपने लिए सभी मूलभूत आवश्यकताओं से लैस खुद के पक्के घर का निर्माण करते है और अपना जीवन यापन करते है।
यह भी पढ़े :- Awas Plus 2025 Survey List
मुख्य तथ्य PM Awas Yojana 1st Payment List
आर्टिकल | PM Awas Yojana 1st Payment List |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) |
शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | आवासहीन परिवार |
उद्देश्य | सबको पक्का घर प्रदान करना |
लाभ | पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता |
सहायता राशी | 1 लाख 20 हजार |
किस्त राशी | 40 हजार रुपये। |
1st Payment List चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://pmayg.gov.in/ |
पात्रता मापतंड
- पीएम आवास योजना के लिए आवेदक भारतीय मूल निवासी नागरिक होना चाहिए।
- देश के गरीब एंव मध्यम वर्गीय परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- आवासहीन जरूरतमंद परिवारो को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का मकान नही है।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा से अधिक नही होनी चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
- आवेदक के परिवार का बीपीएल राशन कार्ड बना हुआ होना चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ
- भारत सरकार द्वारा पीएम आवास योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद गरीब परिवारो को पक्के घर दिए जाते है।
- जिससे उनके खुद के घर का सपना पूरा होता है और उनको सामाजिक सुरक्षा मिलती है।
- देश के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को इस योजना का लाभ मिलता है।
- यह योजना मे शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रो मे परिवारो को पक्के घर उपलब्ध कराए जाते है।
- इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण परिवारो को पक्का घर बनाने के लिए 1.20 हजार रुपये की सहायता राशी दी जाती है।
- जबकि शहरी परिवारो को पक्का घर बनाने के लिए 1.30 हजार रुपये की सहायता राशी दी जाती है।
- यह राशी तीन एक समान किस्तो मे सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।
- देश के झुग्गी-झोपड़ी, कच्चे या किराए के मकान मे रह रहे लोगो को इस योजना का लाभ मिलता है जिनके पास खुद का अपना मकान नही है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर वह बिना किसी आर्थिक समस्या के खुद के पक्के घर का निर्माण करते है।
- इसके लिए उन्हे किसी पर निर्भर नही रहना पड़ता है और वह सशक्त व आत्मनिर्भर होकर सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के साथ अपना जीवन यापन करते है।
यह भी पढ़े: pmayg.nic.in Gramin List
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
वित्तीय सहायता
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत PM Awas Yojana 1st Payment List जारी कर दी गई है। जिन भी ग्रामीण परिवारो का नाम इस लिस्ट मे होगा तो सभी को पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त मे 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
सर्वेक्षण | तिथि |
सर्वेक्षण की शुरूआत | 10 फरवरी 2025 |
सर्वेक्षण की अन्तिम तिथि | 30 अप्रेल 2025 |
PM Awas Yojana 1st Payment List ऑनलाइन चेक करे
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.gov.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मेन्यु मे Awaassoft के सेक्शन मे Report के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको H. Social Audit Report के विकल्प पर पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको निचे Beneficiary Details For Verification के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत और वित्तीय वर्ष आदि का चयन करना है और Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने पीएम आवास योजना की पहली किस्त की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
- आप इस लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है।
- अगर आपका नाम इस लिस्ट मे होगा तो आपको जल्द ही पहली किस्त राशी दी जाएगी।
- इस प्रकार आप PM Awas Yojana 1st Payment List ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आपको PM Awas Yojana 1st Payment List से जुड़ी अन्य किसी जानकारी की आवश्यकता है तो आप अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 1800116446
यह भी पढ़े: PMAY-G Beneficiary List
पूछे जाने वाले प्रश्न
PM Awas Yojana 1st Payment List चेक करने की क्या प्रक्रिया है?
PM Awas Yojana 1st Payment List चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
अगर पेमेंट लिस्ट मे नाम नही आया तो क्या करें?
अगर आपका नाम पेमेंट लिस्ट ने नही आता है तो आपको तुरंत सम्बन्धित पंचायत या ब्लॉक कार्यालय जाकर सम्पर्क करना होगा और अपने आवेदन की स्थिति जांच करवानी होगी।
पेमेंट लिस्ट चेक करने के लिए किन किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता होगी?
इसके लिए आपको पंजीकरण संख्या की आवश्यकता पड़ेगी।
पीएम आवास योजना की पहली किस्त मे कितनी राशी मिलेगी?
पीएम आवास योजना की पहली किस्त मे 40 हजार रुपये की राशी मिलेगी।