नरेगा दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गांरटी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरो की दैनिक उपस्थिति का रिकॉर्ड है। जो यह सुनिश्चित करता है कि श्रमिको को उनके काम के लिए उचित भुगतान मिले। मनरेगा की दैनिक उपस्थिति को राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी सेवा (एनएमएमएस) ऐप के माध्यम से ट्रेक और मॉनिटर किया जाता है। नरेगा दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट जियोटैग्ड तस्वीरों के साथ वास्तविक समय की उपस्थिति रिकॉर्डिंग की उपस्थिति देता है जिससे पारदर्शिता और नागरिक निगरानी बढ़ती है। एनएमएमएस का उपयोग कार्य स्थलो पर मनरेगा श्रमिको की दैनिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए किया जाता है। जिससे वास्तविक समय पर डेटा संग्रह सुनिश्चित होता है। आज हम आपको बताने वाले है कि Nrega Daily Attendance 2025 ऑनलाइन कैसे चेक की जाती है।
नरेगा अधिनियम क्या है
भारतीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम 2005 सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसे साल 2005 मे लागू किया गया था। और बाद मे इसका नाम बदलकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गांरटी अधिनियम कर दिया गया है। जो गरीब लोगो के जीवन से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। और जो एक व्यापक विकास को प्रोत्साहन देता है। नरेगा अधिनियम विश्व मे इस तरह का पहला अधिनियम है जिसके तहत अभूतपूर्व तौर पर रोज़गार की गारंटी दी जाती है। नरेगा अधिनियम एक भारतीय श्रम कानून है जो देश के गरीब व बेरोज़गार ग्रामीण परिवारो को एक वित्तीय वर्ष मे कम से कम 100 दिन का गारंटीकृत मजदूरी रोज़गार प्रदान करता है। जिसका रिकॉर्ड दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट मे दर्ज किया जाता है। यह रिपोर्ट इस योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो श्रमिको की उपस्थिति और उनके द्वारा किए गए काम का रिकॉर्ड रखती है।
नरेगा जॉब कार्ड क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना के तहत पंजीकृत श्रमिको को दिया जाता है। जो उनके लिए पहचान का कार्य करता है। नरेगा जॉब कार्ड एक ऐसा दस्तावेज़ है जिससे यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति स्थानीय ग्राम पंचायत मे रोज़गार के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। इसमे नरेगा पंजीकर संख्या, आवेदन करने वाले व्यक्ति का विवरण आदि जानकारी उपलब्ध होती है। यह कार्ड किसी व्यक्ति के अधिकारो का दस्तावेज़ी प्रमाण पत्र है इसका उपयोग बैंक या डाकघरो मे केवाईसी के लिए किया जा सकता है। यह बैंक मे खाता खोलने के लिए भी एक जरूरी दस्तावेज़ है जिसमे सभी पंजीकृत श्रमिको के आधार-आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से वेतन मिलता है जो सीधे मनरेगा श्रमिको के बैंक खाते मे डीबीटी के जरिए प्राप्त होता है।
यह भी पढ़े :- पीएम कौशल विकास योजना 4.0
नरेगा दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट का उद्देश्य
मनरेगा योजना के तहत जारी नरेगा दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट का मुख्य उद्देश्य नरेगा मजदूरो की दैनिक उपस्थिति का रिकॉर्ड रखना है। ताकि मजदूरी भुगतान और काम की निगरानी आसानी से की जा सके। नरेगा दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट के तहत प्रतिदिन कितने श्रमिक काम कर रहे है और उनमे से कितने श्रमिक काम कर रहे है और उनमे से कितनो को उचित समय दिया जाता है। और वह अपने काम पर नियमित है भी या नही। यह रिपोर्ट नरेगा योजना मे पारदर्शिता लाने मे मदद करती है क्योकिं इससे यह पता चलता है कि कौन मजदूर काम कर रहा है और कितना काम उसके द्वारा किया गया है या किया जा रहा है। दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट नरेगा योजना की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है क्योकिं यह मजदूरी भुगतान और काम की निगरानी मे मदद करती है।
मुख्य तथ्य नरेगा दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट
आर्टिकल | Nrega Daily Attendance 2025 |
योजना का नाम | महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना |
शुरू की गई | केन्द्र सरकार द्वारा |
कब शुरू की गई | साल 2005 |
सम्बन्धित विभाग | केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय |
राज्य | भारतवर्ष |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | देश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक |
उद्देश्य | बेरोज़गार लोगो को रोज़गार उपलब्ध कराना |
लाभ | 100 दिन का गारंटीकृत रोज़गार |
नरेगा दैनिक उपस्थिति चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in/ |
नरेगा के लाभ
- केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नरेगा योजना को शुरू किया गया है।
- नरेगा ग्रामीण परिवारो के लिए रोज़गार के अवसर प्रदान करता है।
- नरेगा के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के सदस्यो को एक वर्ष मे कम से कम 100 दिन का गारंटीकृत रोज़गार उपलब्ध कराया जाता है।
- वह नागरिक जो अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए स्वंय की इच्छा से आगे आते है तो उनको नरेगा का लाभ प्राप्त होगा।
- नरेगा ग्रामीण क्षेत्रो मे गरीबी और बेरोज़गारी कम करने मे सहायता करता है।
- यह योजना ग्रामीण नागरिको को उनके अपनी ही पंचायत क्षेत्र के 5 किलो मीटर के दायरे मे ही रोज़गार का अवसर प्रदान करती है।
- जिससे उनको रोज़गार के लिए कही दूर पलायन नही करना पड़ता है।
- अगर कही कार्य स्थल दूर है तो यात्रा के लिए अतिरिक्त मजदूरी दी जाती है।
- और अगर किसी पंजीकृत श्रमिको को नरेगा मे काम नही मिलता है तो उसे बेरोज़गारी भत्ता मिलता है।
- काम पूरा होने के बाद 15 दिनो के भीतर श्रमिको को उनकी मजदूरी दे दी जाती है।
- नरेगा से ग्रामीण लोगो की गरीबी दूर करने मे मदद मिलती है और रोजमर्रा की जरूरतो को पूरा करने मे मदद मदद मिलती है।
मुख्य विशेषताएं
नरेगा योजना को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) भी कहा जाता है। जो भारत के ग्रामीण क्षेत्र मे रोज़गार और आजीविका सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से हर पात्र परिवार को प्रति वर्ष 100 दिन का गारंटीकृत रोज़गार दिया जाता है। और इसमे महिला एंव पुरूष दोनो को समान वेतन प्रदान किया जाता है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि सभी पात्र परिवारो को न्यूनतम स्तर का रोज़गार मिले। ताकि गरीबी को कम किया जा सके और ग्रामीण गरीब परिवारो को आर्थिक संकट के समय सुरक्षा कवच मिल सके। नरेगा से ग्रामीण क्षेत्रो मे हर घर को नियमति आय मिलेगी जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा और नियमित आय पर निर्भरता कम होगी।
यह भी पढ़े: PM Gramin Awas Survey Form
नरेगा दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन कैसे जाचें?
नरेगा दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको निचे दी गई प्रक्रिया को अपनाना होगा।
- सबसे पहले आपको मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको ग्राम पंचायत के सेक्शन मे Generate Report के लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको सभी राज्य के नाम मिलेगें इसमे आपको अपने राज्य का चयन करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना है।
- इसके बाद आपको आगे बढ़े के विकल्प का चयन करना है।
- अगले पेज पर आपको जॉब कार्ड या पंजीकरण क्षेत्र के अन्तर्गत आपको रोज़गार रजिस्टर का चयन करना है।
- अब आपके सामने ग्रांम पंचायत जॉब कार्ड धारको की सूची खुलकर आएगी जिसमे आपको अपने जॉब कार्ड नम्बर पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अपने वर्क से सम्बन्धित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
- जिसमे आप रोज़गार की अनुरोधित अवधि क्षेत्र के अन्तर्गत अपनी वर्तमान नरेगा उपस्थिति देख सकते है।
- इसमे आप देख सकते है कि आपकी उपस्थिति कितने दिनो और किस तिथि को दर्ज है।
- इस प्रकार आप अपनी नरेगा दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है।
नरेगा उपस्थिति डैशबोर्ड के अन्तर्गत विस्तृत उल्लेख
नरेगा उपस्थिति डैशबोर्ड के अन्तर्गत विस्तृत उल्लेख इस प्रकार है।
- जिले का नाम
- ब्लॉक का नाम
- वित्तीय वर्ष
- पंचायत का नाम
- सीरियल नम्बर
- कार्यकर्ता विवरण आदि।
नरेगा एनएमएमएस ऐप डाउनलोड
नरेगा एनएमएमएस ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको निचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना है।
- सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मेन्यु मे Mobile App के सेक्शन मे NMMS का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने एनएमएमएस ऐप खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको Install का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के कुछ ही देर बाद आपकी डिवाइस मे यह ऐप डाउनलोड होकर आ जाएगा।
- इस प्रकार आप नरेगा एनएमएमएस ऐप डाउनलोड कर सकते है।
- इसके अलावा यह ऐप आप अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते है।
यह भी पढ़े: PM Awas Yojana 2.0 List
सम्पर्क विवरण
Nrega Daily Attendance 2025 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।थ
हेल्पलाइन नम्बर – 011 23384707
पूछे जाने वाले प्रश्न
Nrega Daily Attendance 2025 क्या है?
Nrega Daily Attendance मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरो की दैनिक कार्य और उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड दर्ज होता है।
एनएमएमएस का पूरा नाम क्या है?
एनएमएमएस का पूरा नाम नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम है।
मनरेगा योजना क्या है?
केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को शुरू किया गया है इसका संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत देश की ग्रामीण आबादी को कम से कम 100 दिनो का रोज़गार गारंटी दी जाती है।
NMMS App का क्या लाभ है?
NMMS App के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि नरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिको को उनके काम के लिए सही समय पर भुगतान मिल रहा है या नही।