MP Kalyani Pension Yojana 2025: (₹600 रुपए) ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व जरुरी दस्तावेज

WhatsApp Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। ताकि गरीब महिलाओं का आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम मे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को 600 रुपये महीना की पेंशन प्रदान की जाएगी। राज्य की वह महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उनको किसी पेंशन योजना का लाभ नही मिल रहा है तो वह MP Kalyani Pension Yojana 2025 का लाभ प्राप्त कर सकती है। एमपी कल्याणी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना क्या है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं के लिए एमपी कल्याणी पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को 600 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे महिलाएं पति की मृत्यु के बाद अपने जीवन मे आने वाली हर परिस्थिति से निपटने मे सक्षम होगी। और उनको किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। राज्य की विधवा महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार करने और उनको आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई MP Kalyani Pension Yojana 2025 वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना है।

एमपी कल्याणी पेंशन योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एमपी कल्याणी पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह एक निश्चित राशी की पेंशन प्रदान करना है। ताकि वह अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी जीवन का प्रवाह बिना किसी आर्थिक समस्या के कर सके। इस योजना माध्यम से प्रदेश की 18 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को हर महीने 600 रुपये की मासिक पेंशन राशी प्रदान की जाएगी। जिससे उनको अपने दैनिक खर्चो को पूरा करने मे मदद मिलेगी और उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करने और विधवा महिलाओं को भविष्य की आर्थिक जरूरतो को पूरा करने के उद्देश्य से MP Kalyani Pension Yojana को शुरू किया गया है।

यह भी पढ़े :- Ladli Behna Yojana e-KYC

मुख्य तथ्य MP Kalyani Pension Yojana 2025

योजना का नामMP Kalyani Pension Yojana 2025
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागसामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण विभाग
राज्यमध्य प्रदेश
वर्ष2025
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्यनिश्चित राशी की मासिक पेंशन प्रदान करना
लाभप्रतिमाह 600 रुपये मासिक पेंशन
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://socialjustice.mp.gov.in/

पात्रता मापतंड

  • MP Kalyani Pension Yojana के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगीं।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न प्राप्त कर रही हो पात्र होगी।
  • आवेदक महिला किसी सरकारी नौकरी मे नही होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला आयकर दाता नही होनी चाहिए।
  • विधवा महिला के पास स्वंय का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
  • महिला के बैंक खाते की Direct Benefit Transfer Service Active होनी चाहिए।

MP Kalyani Pension Yojana के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी कल्याणी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • जिससे उनको अपने पति की मृत्यु के बाद जीवन प्रवाह मे मदद मिलेगी।
  • और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति बेहतर होगी।
  • MP Kalyani Pension Yojana के तहत विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन दी जाएगी।
  • जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • जिससे उनको अपनी दैनिक जरूरतो को पूरा करने मे मदद मिलेगी।
  • महिलाओं को अपनी जरूरतो को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर आश्रित नही रहना पड़ेगा।
  • विधवा महिलाएं स्वंय अपनी सभी जरूरतो को पूरा करने मे सक्षम होगी।
  • विधवा महिलाओं के भविष्य को बेहतर बनाने और उनकी आर्थिक जरूरतो को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है।
  • इनमे से एक मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना है। 

यह भी पढ़े :- Ladli Lakshmi Yojana

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

वित्तीय सहायता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह एक निश्चित राशी की पेंशन प्रदान करने के लिए एमपी कल्याणी पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की 18 से 60 वर्ष तक की आयु की सभी विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 600 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।

MP Kalyani Pension Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://socialjustice.mp.gov.in/ पर जाना है।
MP Kalyani Pension Yojana website
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको एमपी कल्याणी पेंशन योजना 2025 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Online Apply के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एमपी कल्याणी पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई भी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपने ऑनलाइन आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप एमपी कल्याणी पेंशन योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 0755 2556916

यह भी पढ़े :- लाडली लक्ष्मी योजना सर्टिफिकेट

पूछे जाने वाले प्रश्न

एमपी कल्याणी पेंशन योजना को किस राज्य मे शुरू किया गया है?

एमपी कल्याणी पेंशन योजना को मध्य प्रदेश राज्य मे शुरू किया गया है।

मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना क्या है?

मध्य प्रदेश कल्याणी पेंशन योजना के अन्तर्गत राज्य की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 600 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश राज्य की किस उम्र की विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

एमपी की 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को इस पेंशन योजना का लाभ प्राप्त होगा।

कल्याणी पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसकी विधि आपको ऊपर विस्तार से बता दी गई है।

मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एंव नि:शक्तजन कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://socialjustice.mp.gov.in/ है।

Leave a Comment