छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओ को वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए एक योजना शुरू किया गया है जिसका नाम मिनीमाता महतारी जतन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 इस योजना को संचालित किया जा रहा है। राज्य के निर्माण श्रमिको और उनके परिवारो के लिए यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है। मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 मे निर्माण श्रमिक माता पिता और शिशु को सरकार द्वारा एकमुश्त 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। जिससे की मां व बच्चे के पोषण का ध्यान रखा जा सके। इस योजना के तहत पात्र महिलाएं गर्भावस्था के दौरान बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी सभी बुनियादी जरूरतो को पूरा कर सकेगी। राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
मिनीमाता महतारी जतन योजना क्या है
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा भवन एंव निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना को शुरू किया गया है। यह योजना श्रम विभाग मे पंजीकृत निर्माण श्रमिक महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान लाभान्वित करने के लिए चलाई गई है। जिसके माध्यम से राज्य की गर्भवती श्रमिक महिलों को एक मुश्त 20,000 रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाती है। ताकि वह अपने स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर पर ध्यान दे सके। पहले इस योजना का नाम भगिनी प्रसूति सहायता योजना था लेकिन मई 2022 को इसका नाम बदलकर मिनीमाता महतारी जतन योजना कर दिया गया है। इस योजना के तहत राज्य की निर्माण श्रमिक महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और अपने बच्चे के जन्म के बाद आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मिनीमाता महतारी जतन योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिक गर्भवती महिलाओं को पोषण सम्बन्धि आर्थिक सहायता देना है। चलिए जानते है कि कैसे इस योजना के लिए आवेदन किया जाएगा।
मिनीमाता महतारी जतन योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई मिनीमाता महतारी जतन योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर मे सुधार करना है। ताकि राज्य की कामकाजी महिलाएं इस अवस्था मे अपने घर का खर्च चला सके। और इनको किसी भी वित्तीय समस्या का सामना न करना पड़े। इस योजना के तहत राज्य की श्रमिक महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे मां व बच्चो को भरपूर पोषण मिलना सुनिश्चित होगा और उनके स्वास्थ्य मे सुधार होगा। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं निर्माण कार्यो मे लगी महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान आर्थिक रुप से मजबूत होगी। और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना
मुख्य तथ्य मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025
योजना नाम | मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकरा द्वारा |
कब शुरू की गई | मई 2022 |
सम्बन्धित विभाग | भवन एंव निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य की श्रमिक महिलाएं |
उद्देश्य | गर्भवती श्रमिक महिलाओं को पोषण सम्बन्धित सहायता प्रदान करना |
लाभ | एक मुश्त वित्तीय सहायता |
सहायता राशी | 20 हजार रुपये। |
लाभार्थियो की संख्या | 1 लाख 70 हजार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट |
पात्रता मापतंड
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- महिला या उनके पति निर्माण श्रमिक के रुप में पंजीकृत होना चाहिए।
- राज्य की गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र होगी।
- महिला को सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केन्द्र मे गर्भवती महिला का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
- इस योजना का लाभ केवल दो बच्चो तक ही दिया जाएगा।
- राज्य के निर्माण श्रमिको की पत्नियो को लाभ नही मिलेगा।
- आवेदक महिला या उसके पति का निर्माण श्रमिक के तौर पर कम से कम 90 दिन पुराना पंजीकरण होना चाहिए।
- महिला का खुद का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
यह भी पढ़े:- Ayushman Card Apply Online
मिनीमाता महतारी जतन योजना के लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत राज्य की श्रमिक गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- छत्तीसगढ़ भवन एंव निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड इस योजना का संचालन किया जाएगा।
- मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत राज्य की श्रमिक गर्भवती महिलाओं को 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- जिससे मां व बच्चो को भरपूर पोषण मिलना सुनिश्चित होगा और उनके स्वास्थ्य मे सुधार होगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं निर्माण कार्यो मे लगी महिलाओं को गर्भावस्था और और प्रसव के दौरान आर्थिक रुप से मजबूत होगी।
- आवेदन करने के लिए पति या पत्नि मे किसी का निर्माण श्रमिक के रुप मे पंजीकरण जरूरी है।
- यह योजना राज्य की श्रमिक गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए लागू होगी।
- राज्य सरकार प्रत्येक पात्र महिला को यह आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
- यह आर्थिक सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे एक मुश्त भेजी जाती है।
- राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- गर्भवती महिला का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- श्रम विभाग का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- आवेदक का श्रम कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
वित्तीय सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की श्रम विभाग मे पंजीकृत श्रमिको को बच्चे के जन्म के बाद एकमुश्त 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन
मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा।
- सबसे पहले आपको श्रम विभाग छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट https://shramevjayate.cg.gov.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको मेन्यु मे संसाधन के सेक्शन मे योजनाएं का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको निचे योजना के नाम मे क्रमांक 3 मे मिनीमाता महतारी जतन योजना का लिंक मिलेगा आपको ठीक इसके सामने आवेदन करें का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना है।
- इसके बाद आपको नया पंजीकरण क्रमांक दर्ज करना है और विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको सम्बन्धित जानकारी देखने को मिलेगी आपको इसे चेक करना है और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज पर अपना आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Sand OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप मिनीमाता महतारी जतन योजना 2025 अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़े :- Mahatari Vandana Yojana App
आवेदन की स्थिति
- आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपको हमरी पहचान पोर्टल पर ही जाना है।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी है।
- आवेदन संख्या दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने मिनीमाता महतारी जतन योजना आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप मिनीमाता महतारी जतन योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 07713505050
पूछे जाने वाले प्रश्न
मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ किसे मिलते है?
राज्य के पंजीकृत श्रमिक गर्भवती महिलाओं को मिलता है।
मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ कितने बच्चो तक मिलता है?
इस योजना का लाभ अधिकतम 2 बच्चो तक मिलता है।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत कितना पैसा मिलता है?
इस योजना के तहत पात्र अभिभावरो को 20,000 रुपये मिलते है।
इस योजना का क्या उद्देश्य है?
इस योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिको की गर्भवती पत्नि या खुद निर्माण श्रमिक महिलाओ को पोषण सम्बन्धि सहायता प्रदान करना है और मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य मे सुधार करना है।