महिला सम्मान योजना 2024: दिल्ली सरकार की गारंटी महिलाओ को मिलेंगे बैंक खाते में 1,000 रुपये, जाने आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली सरकार की घोषणा महिलाओ को देगी प्रति माह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता, जाने दिल्ली महिला सम्मान योजना से जुड़ी हर जानकारी

WhatsApp Group Join Now

महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई है जिसके माध्यम से दिल्ली सरकार दिल्ली की मूल निवासी गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ को 1,000 रुपए की धनरशि प्रतिमाह प्रदान करती है योजना का लाभ वह महिलाएं ले पाएंगे जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तथा वह गरीबी से जूझ रही है इस योजना से सरकार का उद्देश्य सभी पात्र महिलाओ को आर्थिक सहायता देकर सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनाना है इस लेख के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देंगे की आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करे तथा इस योजना की पात्रता, लाभ, मुख्य तथ्य और दस्तावेज़ के बारे में भी बतायगे

महिला सम्मान योजना क्या है?

महिला सम्मान योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है| इस योजना को दिल्ली सरकार कि वित्त मंत्री आतिशी ने बजट के दौरान 4 मार्च 2024 को शुरू किया| महिला सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार ने 2 हज़ार करोड़ का बजट पास किया| इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को दिल्ली सरकार द्वारा ₹1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी| यह योजना केवल दिल्ली में रहने वाली दिल्ली की मूल निवासी महिलाओं के लिए है| इस योजना के अंतर्गत जो महिलाएं पात्र होगी उन्हें को इस योजना का लाभ मिलेगा| इस योजना में 18 वर्ष से अधिक की पात्र महिलाओं को ₹12,000 रुपए प्रतिवर्ष सरकार द्वारा प्रदान किया जाएंगे|

महिला सम्मान योजना का उद्देश्य

महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की प्रत्येक पात्र महिला को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है| इस योजना के अंतर्गत सरकार प्रत्येक गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिला को ₹1000 रुपए की धनराशि प्रदान करेगी| जिससे वह अपने व्यापक जीवन में सुधार कर सकें तथा अपने परिवार तथा अपने खर्चो को पूरा कर सके| दिल्ली सरकार द्वारा महिला सम्मान योजना उद्देश्य के अंतर्गत सभी महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करना है तथा इस योजना से सभी महिलाओं को उनके सामाजिक जीवन में समानता तथा आत्मनिर्भरता देना है|

मुख्य तथ्य महिला सम्मान योजना

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
राज्यकेंद्र शासित प्रदेश दिल्ली
लाभार्थीमहिलाएं
योजना आरम्भ तिथि4 मार्च 2024
मासिक लाभ₹1000 प्रति माह
उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटअपडेट सून

पात्रता महिला सम्मान योजना

  • आवेदक महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए||
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए|
  • आवेदक महिला की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिला इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी|
  • आवेदक महिला का बैंक मैं खाता होना चाहिए|
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|

Also Check: लखपति दीदी योजना

महिला सम्मान योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत सभी 18 वर्ष से अधिक आयु वाली पात्र महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
  • महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर और सभी जाति वर्गों की महिलाओं को लाभ मिलेगा|
  • सम्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 12000 रुपए प्रतिवर्ष प्रदान किए जाएंगे|
  • योजना के द्वारा दिल्ली सरकार का उद्देश्य सभी महिलाओं को सामान्य देना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक
  • आयु प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र, आदि|

महिला सम्मान योजना ऑनलाइन अप्लाई 2024

महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए फिलहाल अभी कोई सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गई है योजना की आवेदन प्रक्रिया आने के पश्चात आप इस तरह योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकती है

  • सबसे पहले आप महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • इसके बाद आपको योजना का अप्लाई ऑप्शन मिलेगा उसे पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा|
  • आवेदन फार्म में जो जानकारी मांगी गई है उसे दर्ज करें|
  • आवेदन फार्म में जानकारी दर्ज करने के पश्चात अपने दस्तावेज अपलोड करें|
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
  • इस तरह आपका फॉर्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन हो जाएगा|

सम्पर्क करने का विवरण

  • दिल्ली सरकार वेबसाइट- https://delhi.gov.in
  • हेल्पलाइन नंबर- 1076

पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला सम्मान योजना में लाभार्थी महिला को कितने पैसे मिलेंगे|

इस योजना में लाभार्थी महिला को ₹1000 प्रति माह दिल्ली सरकार द्वारा दिए जाएंगे|

महिला सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना से सरकार का उद्देश्य सभी पात्र महिलाओ को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाना है|

महिला सम्मान योजना डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटDelhi Mahila Samman Yojana
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment