महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व जरुरी दस्तावेज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने महिला लुभाने के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र बजट पेश किया जिसमे राज्य की महिलाओं के हित मे कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है जिसमे महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू करने की भी घोषणा की गई है। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा के माध्यम से राज्य के 17 जिलो की 10 हजार महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोज़गार का नया अवसर प्राप्त होगा जिससे वह स्वरोज़गार से जुड़ेगीं। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ राज्य की 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्राप्त होगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिंक ई-रिक्शा योजना के लिए 80 करोड़ रूपेय का बजट निर्धारित किया गया है। ताकि राज्य की अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना क्या है

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने के लिए 27 जून 2024 को महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। ताकि वह एक ई-रिक्शा खरीदकर रोज़गार से जुड़ सके और अपनी आजीविका बेहतर तरीके से चला सके। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस योजना के प्रथम वर्ष मे 5000 महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए राज्य की बेरोज़गार महिलाओं को 20% तक सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी ताकि वह ई-रिक्शा खरीद सके। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के अन्तर्गत महिलाओं को केवल 10 प्रतिशत राशी ही देय होगी बाकि 70% राशी का भुगतान बैंक ऋण द्वारा किया जाएगा। राज्य मे वायु प्रदूषण की समस्या को ध्यान मे रखते हुए इस योजना को डिजाइन किया गया है जिससे बेरोज़गार महिलाओं को रोज़गार तो प्राप्त होगा ही साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से भी बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़े:- Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली ई-रिक्शा योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को रोज़गार प्रदान कर सशक्त बनाना है। जिससे महिलाओं को आत्मसम्मान व रोज़गार एंव सुरक्षा सम्बन्धित समस्याएं दूर होगी। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह बिना किसी आर्थिक समस्या के ई-रिक्शा खरीद सके और रोज़गार से जुड़ सके।

जिससे महिलाएं अपने परिवार के आर्थिक धन मे कुछ योगदान दे सकेगीं और अपने परिवार की आजीविका बेहतर तरीके से चला सकेगी। ई-रिक्शा योजना के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित परिवहन एंव रोज़गार का अवसर प्राप्त होगा साथ ही राज्य मे महिला स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा। और राज्य की महिलाएं स्वरोज़गार से जुड़कर सशक्त व आत्मनिर्भर होगीं और महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

मुख्य तथ्य महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना

योजना का नाममहाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना
 आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
कब आरम्भ की ई27 जून 2024
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास विभाग
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को रोज़गार से जोड़कर सशक्त बनाना।
लाभई-रिक्शा वितरण की जाएगी।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द

पात्रता मापतण्ड

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल महिलाएं ही पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपेय या इससे कम होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।

आर्थिक सहायता

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना 2024 के माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए ई-रिक्शा खरीदने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत ई-रिक्शा खरीदने के लिए महिलाओ को कुल राशी का केवल 10 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा शेष 70 प्रतिशत राशी का भुगतान बैंक ऋण द्वारा किया जाएगा जिसमे 20% सब्सिडी महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। ताकि राज्य की महिलाएं बिना किसी आर्थिक समस्या के ई-रिक्शा खरीद सके और रोज़गार से जुड़ सके।

यह भी पढ़े:- Ladli Behna Yojana Maharashtra

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक।
  • ड्राईविंग लाइसेंस।
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

चयन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओ को ई-रिक्शा खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ताकि राज्य की महिलाएं ई-रिक्शा खरीदकर रोज़गार से जुड़ सके और सशक्त हो सके। महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी महिलाओं का चयन महिलाओं की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र राज्य की जो की भी इच्छुक व पात्र महिलाएं महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उनको अभी कुछ दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी क्योकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभी महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है अभी इस योजना को शुरू नही किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जुलाई 2024 मे लागू किया जाएगा

इसके बाद ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जैसे ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को लागू कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तुरन्त अवगत कराएगें ताकि आप सबसे पहले योजना मे आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे ऐसी और नई-नई सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे चैनल को निरन्त विजिट करें।

पूछे जाने वाले प्रश्न

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को कब और किसके द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है?

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को 27 जून 2024 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है।

पिंक ई-रिक्शा योजना क्या है?

पिंक ई-रिक्शा योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए ई-रिक्शा खरीदने हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ताकि वह विना किसी आर्थिक समस्या से ई-रिक्शा खरीदकर रोज़गार प्राप्त कर सके।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को कब शुरू किया जाएगा?

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना को जुलाई 2024 मे शुरू किया जा सकता है।

पिंक ई-रिक्शा योजना के पहले चरण मे कितने शहरो मे शुरू किया जाएगा?

इस योजना को शुरूआत मे मुबंई शहर, मुंबई उपनगर ठाणे, पनवेल, नागपुर, नवी मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, छत्रपति संभाजी नगर और नासिक सहित 10 प्रमुख शहरो मे शुरू किया जाएगा। इस योजना के सफल संचालन के बाद 7 अन्य शहर सहित कुल 17 शहरो मे इसको शुरू किया जाएगा।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना का लाभ राज्य की 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को प्राप्त होगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपेय से कम है।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटमहाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment