Mahadbt Farmer 2024: लॉगिन, किसान रजिस्ट्रेशन व स्टेटस चेक करें

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसान को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एंव लाभ लाभ प्रदान करना के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसका नाम महाडीबीटी पोर्टल है। इस पोर्टल पर राज्य के किसानो को विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदानो की सुविधा उपलब्ध है। Mahadbt Farmer 2024 महाराष्ट्र सरकार द्वारा डिजाइन कियागया है एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल पर राज्य के किसानो के हित मे चल रही बहुत सी योजनाओं की जानकारी एंव आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। जो महाराष्ट्र राज्य के सभी किसानो के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp Group Join Now

महा डीबीटी पोर्टल महाराष्ट्र के किसानो को सरकारी योजनाओं का उठाने मे सरकार की मदद करेगा। जिससे राज्य के अधिक से अधिक पात्र किसानो को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। Mahadbt Farmer Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र किसानो को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Table of Contents

Mahadbt Farmer Portal क्या है?

महाडीबीटी महाराष्ट्र प्रत्यक्ष लाभ अंतरण किसान योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर राज्य के किसानो के हित मे चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है जिसके माध्यम से किसान इन योजनाओं मे आवेदन भी कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है। Mahadbt Farmer 2024 के माध्यम से पात्र किसानो के बैंक खाते मे सीधे सब्सिडी और लाभ के हस्तांतरण को सुव्यवस्थित और तीव्र करने का कार्य किया जाएगा।

राज्य मे आज भी ऐसी कई योजनाएं है जिनके बारे मे पूरी व सटीक जानकारी पात्र किसानो तक नही पहुंच पाती है। जिस कारण वह किसान इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है इसी को ध्यान मे रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा Mahadbt Farmer Portal लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान विभिन्न विभागो द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है और उनमे आवेदन कर सकते है और लाभ भी प्राप्त कर सकते है। महाडीबीटी पोर्टल पर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है और योजनाओं मे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 

मुख्य तथ्य Mahadbt Farmer 2024

आर्टिकलMahadbt Farmer 2024
योजना का नाममहाडीबीटी किसान योजना
आरम्भ की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागकृषि विभाग महाराष्ट्र।
लाभार्थीराज्य के समस्त किसान।
उद्देश्यराज्य के किसानो को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक स्थान पर उपलब्ध कराना।
लाभकिसानो को एक ही पोर्टल पर विभिन्न योजना की जानकारी एंव आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी।
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2024
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटमहाडीबीटी वेबसाइट

Mahadbt Farmer Portal उपलब्ध योजनाओं की सूचीं

महाडीबीटी किसान पोर्टल पर किसानो के हित मे महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की सूचीं निम्नलिखित है।

  • प्रधानंमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • कृषि यंत्रीकरण उपअभियान
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन
  • बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना
  • डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर कृषि स्वावलंबन योजना
  • एकीकृत बागवानी विकास मिशन
  • शुष्क भूमि क्षेत्र विकास कार्यक्रम
  • भाऊसाहेब फुंडकर बाग रोपण योजना
  • राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
  • राज्य कृषियंत्री करण योजना
  • मुख्यमंत्री सतत कृषि सिंचाई योजना
  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना

यह भी पढ़े:- Namo Shetkari Yojana Beneficiary List 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को साल 2016 मे शुरू किया गया है जिसका संचालन कृषि विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य खेत मे पानी की भौतिक पहुंच को बढ़ाना और सुनिश्चित सिंचाई के तहत खेती योग्य क्षेत्र का विस्तार करना, कृषि जल उपयोग दक्षता मे सुधार करना और स्थायी जल संरक्षण प्रथाओं को लागू करना है। पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत कैबिनेट ने 9050 करोड़ रूपेय के परिव्यय एंव 21.0 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बनाने का लक्ष्य के साथ पीएमकेएसवाई घटक के लिए मंजूरी दे दी है जिसमे आरआरआर से 1.50 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। प्र

धानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई एक छोटी टयूब के माध्यम से फसल के पौधो की जड़ो तक बूंद बूंद पानी पहुचाने की एक आधुनिक विधि का उपयोग किया जाता है। इस विधि मे फसल को मिट्टी द्वारा पानी सोखने की दर से धीमी दर पर पानी दिया जाता है पानी मुख्य रूप से बूंद बूंद करके दिया जाता है महाराष्ट्र राज्य ड्रिप सिंचाई मे अग्रणी है और भारत की 60 प्रतिशत ड्रिप सिंचाई एकेले महाराष्ट्र राज्य मे की जाती है।

केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशो के अनुसार योजना के तहत लाभार्थियो को देय सब्सिडी इस प्रकार होगी।

  1. छोटे एंव सीमान्त भूमि धारक किसान 55%
  2. अन्य किसान 45%

कृषि यंत्रीकरण उपअभियान क्या है?

कृषि यंत्रीकरण उपअभियान कृषि विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कृषि मशीनीकरण को प्रोत्साहित करना और कृषि मे ऊर्जा खपत को 2 किलोवाट/हेक्टेयर तक बढ़ाना है। कृषि यंत्रीकरण अपअभियान का प्रमुख उद्देश्य उन क्षेत्रो मे छोटे और सीमान्त किसानो तक कृषि मशीनरीकरण का लाभ पहुचाना है जहा कृषि मे ऊर्जा की खपत कम है। इस अभियान के माध्यम से कृषि मशीनरी उपकरणो की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और प्रशिक्षम एंव प्रदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियो को कृषि मशीनीकरण को प्रोत्साहित करना है।

यह योजना निम्नलिखित कृषि मशीनरी/उपकरणो की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

  • ट्रैक्टर
  • पावर टिलर
  • ट्रैक्टर/पावर टिलर चालित उपकरण
  • बैंल चालित उपकरण/मशीनें
  • मानव चालित मशीने/उपकरण
  • प्रक्रिया सेट
  • पश्चिमी प्रौद्योगिकी का संचयन
  • बागवानी मशीनरी/उपकरण
  • विशेष मशीनरी उपकरण

किराए के आधार पर स्व-चालित मशीनरी सुविधा केन्द्र

  • कृषि उपकरम बैंक की स्थापना
  • हाई-टेक उत्पादन सेवा सुविधा केन्द्र की स्थापना।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्या है?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन राज्य मे केन्द्र प्रायोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है। 11वीं पंचवर्षीय योजना मे इस अभियान की समीक्षा के बाद 12वीं पंचवर्षीय योजना मे गेहूं चावल, दलहल और दलहनी फसलो को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम 12वीं पंचवर्षीय योजना के दिशा दिशा निर्देशो के अनुसार साल 20214-15 से संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानो को बीज वितरण, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन न(सूक्ष्म पोषक तत्व), एकीकृत कीट प्रबंधन, (फसल सुरक्षा दवाएं और जैविक एजेंट, शाकनाशी), व्यक्तिगत फॉर्म, पंप सेट, पाइप व विभिन्न कृषि उपकरणो के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।

बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग द्वारा आदिवासी किसानो के लिए टिकाऊ सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए और मिट्टी मे नमी बनाएं रखकर किसानो की आर्थिक आय बढ़ाने के लिए बिरसा मुंडा क्रांति योजना लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से किसनो को कृषि कार्य हेतु प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है।

जिसके तहत नए कुएं के लिए 2.40 लाख रूपेय, पुराने कुए की मरम्मत के लिए 50 हजार रूपेय, इनवेल बोरिंग 20 हजार रूपेय, पंप सेट 20 हजार रूपेय, बिजली कनेक्शन का आकार 90 हजार रूपेय, फार्म प्लास्टिक लाइनिंग 1 लाख रूपेय, और माइक्रो इरिगेशन सेट (ड्रिप इरिगेशन सेट 50 हजार रूपेय या फ्रॉस्ट इरिगेशन से 25 हजार रूपेय, पीवीसी पाईप 30 हजार रूपेय, परसबाग 500 रूपेय तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। यह योजना मुबंई, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सतारा, सांगली और कोल्हापुरी को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलो मे लागू की जा रही है।

डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर कृषि स्वावलंबन योजना क्या है?

डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर कृषि स्वावलंबन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई है इस योजना के माध्यम से किसानो की आय मे वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के किसानो की आय मे वृद्धि टिकाऊ सिंचाई सुविधा प्रदान करके तथा मिट्टी की नमी बनाएं रखने के लिए डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर कृषि स्वावलंबन योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत राज्य के किसानो को 500 रूपये से लेकर 2.5 लाख रूपेय तक आर्थिक सहायता कृषि अनुदान के रूप मे प्रदान की जाएगी। जिससे वह कृषि से सम्बन्धित सभी कार्य आसानी से कर सकेगें और अपनी आय मे वृद्धि कर सकेगें। यह योजना राज्य के केवल अनुसूचित जाति व नवबोद्ध किसाने के लिए है।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन क्या है?

एकीकृत बागवानी विकास मिशन फलो, सब्जियो, जड़ व कंद फसलो, मशरूम, मसाले, फूल, सुगंधित पौधे नारियल, काजू, कोको एंव बास इत्यादि उत्पादो के चहुमुखी विकास के लिए केन्द्रीय वित्त पोषित योजना है पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यो को छड़कर देश के सभी राज्यो मे लागू इस योजना जुड़े विकास कार्यक्रमो के कुल बजट का 85 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार देती है जबकि शेष 15 प्रतिशत राज्य सरकार स्वंय वहन करती है। पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यो के मामले मे शतप्रतिशत बजट केन्द्र सरकार ही वहन करती है। इसी प्रकार बांस विकास सहित राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, नारियल विकास बोर्ड, केन्द्रीय बागवानी संस्थानथान, नागालैंड और राष्ट्रीय एजेंसियो के कार्यक्रमो के लिए भी शतप्रतिशत बजटीय योगदान भारत सरकार का ही होगा।

शुष्क भूमि क्षेत्र विकास कार्यक्रम क्या है?

शुष्क भूमि क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सिचाई किए बिना ही कृषि करने की तकनीक है जो शुष्कभूमियो के लिए उपयोगी है वह क्षेत्र जहां बहुत कम वर्षा होती है अर्थात दूसरो शब्दो मे शुष्ष क्षेत्र मे नमी की उपलब्धता मे की जाने वाली आधुनिक तथा वैज्ञानिक खेती शुष्क खेती कहलाती है। इस कार्यक्रम के तहत उपलब्ध सीमित नमी को संचित करके बिना सिंचाई के ही खेती की जाती है

जहां वर्षा की कमी के कारण मिट्टी की नमी को बनाए रखने तथा उसको बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसके लिए गहली जुताई की जाती है और वाष्पीकरण को रोकने के लिए प्रयास किया जाता है। इसके अन्तर्गत अल्प नमी मे तथा कम समय मे उत्पन्न होने वाली फसले उत्पन्न की जाती है। इस प्रकार की खेती विशेष रूप से भूमध्यसागरीय प्रदेशो एंव अमेरिका के कोलम्बिया पठार पर की जाती है।

भाऊसाहेब फुंडकर बाग रोपण योजना क्या है?

भाऊसाहेब फंडकर बाग रोपण योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है इस योजना का संचालन भी महाराष्ट्र कृषि विभाग द्वारा किया जाता है। भाऊसाहेब फुंडकर बाग रोपण योजना के तहत राज्य के किसानो को 16 बारहमासी फल फसलो जैसे- आम, काजू, अमरूद, चीकू, सीताफल, अनार कागजी नींबू, नारियल, इमली, अंजीर, आवला, कोकम, कटहल, जामुन, संतरा, मोसमी आदि की खेती के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इसके लिए लाभार्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि फल पौधो की जीवित रहने की दर प्रथम वर्ष मे न्यूनतम 80% हो तथा दूसरे वर्ष 90% हो। भाऊसाहेब फुंडकर बाग रोपण योजना के तहत सहायता का स्वरूप तीन वर्षो देय कुल राशी का है। भाऊसाहेब फुंडकर बाग रोपण योजना मे निम्नलिखित गतिविधियो के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।

  • गढ्ढा खोदना।
  • कलम/पौधे लगाना।
  • रासायनिक एंव जैविक उर्वरको का प्रयोग
  • अंतराल भरना।
  • फसल सुरक्षा आदि।

पात्रता मानदंड

  • Mahadbt Farmer 2024 के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास 5 एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • Mahadbt Farmer Portal के तहत एक किसान केवल एक बार ही सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।

Mahadbt Farmer 2024 का लाभ

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो की सुविधा के लिए महाराडीबीटी पोर्टल लॉन्च किया गया है।
  • कृषि विभाग महाराष्ट्र द्वारा इस पोर्टल को संचालित किया जाता है।
  • राज्य के किसान एक ही पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एंव लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • साथ ही विभिन्न सब्सिडी योजनाओं का लाभ भी किसान इस पोर्टल की मदद से ही प्राप्त कर सकते है।
  • Mahadbt Farmer 2024 पर किसान ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, सिंचाई कुआं आदि विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी के रूप मे लाभ प्राप्त कर सकेगें।
  • Mahadbt Farmer Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद किसान प्रायोजित कृषि योजनाओं की जानकारी कही भी कभी भी प्राप्त कर सकते है।
  • किसान अपनी आवेदन आईडी दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है।
  • आवेदको को आवेदन प्रक्रिया के विभिन्न चरणो मे SMS और ईमेल सूचनाएं प्राप्त होगीं।
  • किसानो को उनकी फसलो की सुरक्षा के लिए उपकरणो से लैस किया जाएगा।
  • यह योजना किसनो को उनकी फसलो की देखभाल करने और बेहतर कटाई उपकरण प्रदान करने मे मदद के लिए नए कृषि उपकरण प्रदान करेगी।
  • महाडीबीटी योजनाओं के माध्यम से किसान आधुनिक तकनीकी का उपयोग करके कृषि क्षेत्र की मिट्टी को बेहतर बना सकते है।
  • जिससे फसले अच्छी विकसित होगीं और अधिक उपजाऊ भी होगीं।
  • और किसानो की आय मे वृद्धि होगी एंव उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

चयन प्रक्रिया

महाडीबी किसान योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रस्तावित किसी भी योजना मे आवेदन करना चाहते है तो आप तालुका कृषि अधिकारी के कार्यालय मे व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित कृषि अधिकारी द्वारा आपका चयन किया जाएगा। इसके बाद Mahadbt Farmer Portal की मदद से घर बैठे अपना काम ऑनलाइन कर सकते है और दस्तावेज़ अपलोड कर सकते है। अगर आप सरकार से फसल बीमा पॉलिसी, ड्रिप सिंचाई प्रणाली या ट्रैक्टर जैसे एक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है

तो आपको प्रत्येक के लिए अलग अलग आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म परमिट प्राप्त करने के लिए किसानो को अपने बैंक खाते मे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड, और पासबुक जैसे- दस्तावेज़ जमा करने होगें। जिससे राज्य के किसानो को बार-बार कृषि कार्यालय जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज
  • किसान पंजीकरण कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी।

Mahadbt Farmer Portal 2024 पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

महाराष्ट्र राज्य के जो कोई भी इच्छुक व पात्र किसान महाडीबीटी पोर्टल का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Mahadbt Farmer
Mahadbt Farmer
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको नये आवेदक का पंजीकरण का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
Registration Form
Registration Form
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना नाम उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, ईमेल आईडी व मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना है।
  • अब आपको दर्ज सभी जानकारी व ईमेल आईडी एंव मोबाइल नम्बर को सत्यापित करना है।
  • इसके लिए आपको ई-मेल आईडी की प्रमाणिकता सत्यापित करने के लिए ओटीपी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी ईमेल आईडी पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नम्बर की प्रमाणिकता जांचने के लिए ओटीपी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर पंजीकरण करवाना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने के लिए आपके सामने महाडीबीटी पोर्टल का पंजीकर फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको पूछी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको अपने आवेदन के सफलतापूर्वक जमा होने के विषय मे पुष्टि का SMS/ E Mail प्राप्त होगा जिसमे आपका रजिस्ट्रेशन नम्बर व पासवर्ड उपलब्ध होगा जिसका उपयोग आप विभिन्न योजनाओं मे अपने पंजीकरण करने और आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
  • इस प्रकार आप Mahadbt Farmer Portal 2024 पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते है।

Mahadbt Farmer 2024 लॉगिन

  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको Mahadbt Farmer वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदक लॉगिन करें का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
Check Login Process
Check Login Process
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको लॉगिन के प्रकार का चयन करना है जैसे- वापरकर्ता आईडी/आधार क्रमांक।
  • इन दोनो मे आपको अपनी इच्छा के अनुसार टिक कर लेना है।
  • अगर आप वापरकर्ता आईडी के विकल्प पर क्लिक करते है तो आपको अपना यूजर आईडी व पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन करा के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगें।
  • इस प्रकार आप महाडीबीटी पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते है।

Mahadbt Farmer 2024 स्टेट्स

  • Mahadbt Farmer Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको महाडीबीटी पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे बाईं ओर आवेदन की वर्तमान स्थिति जांचे का लिकं दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
Check Status
Check Status
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर खोजें के विकल्प पर क्लिक करना है अब आपके सामने आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप महाडीबीटी पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस आसानी से ऑनलाइ चेक कर सकते है।

संपर्क विवरण

यदि आप महाडीबीटी किसान पोर्टल से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Helpline Number – 022 61316429

पूछे जाने वाले प्रश्न

Mahadbt Farmer 2024 क्या है?

Mahadbt Farmer 2024 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसानो को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी स्कीम की जानकारी एंव उनमे आवेदन कर लाभ प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है।

Mahadbt Farmer Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की क्या प्रक्रिया है?

महाडीबीटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

महाडीबीटी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

महाडीबीटी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://mahadbt.maharashtra.gov.in/ है।

Mahadbt Farmer 2024 को किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

महाराष्ट्र कृषि विभाग द्वारा Mahadbt Farmer 2024 को संचालित किया जाता है।

इस पोर्टल का लाभ राज्य के किन किसानो को प्राप्त होगा?

इस पोर्टल का लाभ महाराष्ट्र राज्य महाराष्ट्र राज्य के मूल निवास किसानो को प्राप्त होगा जिनके पास 5 एकड़ से कम कृषि योग्य भूमि उपलब्ध है।

Mahadbt Farmer डायरेक्ट लिंक

ऑफिसियल वेबसाइटमहाडीबीटी वेबसाइट
नयी अपडेट के विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment