उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी खुद के घर का सपना देख रहे लोगो के लिए एक योजना को शुरू करने के लिए शुक्रवार को एक योजना को शुरू करने का ऐलान करेगें। जिसका नाम LDA अनंत नगर योजना 2025 है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले इस हाउसिंग प्रोजेक्ट को अंनत नगर आवासीय योजना का नाम दिया गया है। यह योजना 785 एकड़ मे प्रस्तावित है। सीएम ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम मे उन्होने हरी झंडी दिखाई। इस योजना के माध्यम से विभिन्न आय वर्गो के लोग भूखंड खरीद सकेगें। खासकर आर्थिक रुप से कमजोर आय वर्गो को इस योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी। LDA अनंत नगर योजना के तहत मोहान रोड पर बन रहे प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। इच्छुक व पात्र नागरिक इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
अनंत नगर योजना क्या है
लखनऊ विकास प्राधिकरण अनंत नगर आवासीय योजना के तहत भूखंडो की बिक्री शुरू करने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज इस योजना का शुभारम्भ करेगें। इस योजना के माध्यम से विभिन्न आय वर्ग के लोगो को भूखंड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जो राजधानी मे खुद का घर लेने का सपना रखते है। अनंत नगर योजना मे आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगो को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के तहत खुद का घर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एलडीए की मोहन रोड पर विकसित की जा रही अनंत नगर आवासीय योजना कई मायनो मे महत्वपूर्ण होगी। जिसमे सभी आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगो को भूखंड पाने का अवसर प्राप्त होगा। यह योजना प्रदेश की पहली एडु टेक सिटी के समीप स्थित होगी। इसलिए भविष्य मे आर्थिक, व्यापारिक व सामाजिक गतिविधियो का केन्द्र बनेगी। इस योजना के माध्यम से करीब एक लाख तक की आबादी को सुरक्षित व व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
अनंत नगर योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अनंत नगर योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के हजारो जरूरतमंद लोगो को सस्ते और आधुनिक सुविधाओं से लेस हाउसिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसे उनको सस्ता व खुद का आवास उपलब्ध मिलेगा। और उनका राजधानी मे खुद के फ्लैट का सपना पूरा होगा। इस योजना मे 100 एकड़ जमीन केवल एजुकेशन सेक्टर के लिए रिजर्व की गई है। प्री-प्राईमरी से लेकर टेक्निकल और मेडिकल एजुकेशन तक की सुविधाएं लोगो को यहा पर उपलब्ध करायी जाएगी। अनंत नगर योजना के अन्तर्गत ईडब्ल्युएस और एलआईजी वर्ग के 5 हजार मकान शामिल होगें। जिससे 25 हजार से अधिक लोगो को लाभ मिलेगा। यह योजना उन लोगो के लिए बेहतरीन अवसर है जो लखनऊ मे खुद का स्थायी निवास बनाना चाहते है। आमतौर पर शहरो मे फ्लैटो की कीमत अधिक होती है जिससे निम्न और मध्यम वर्ग के लिए अपने घर का सपना पूरा करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस योजना के तह सरकार लखनऊ मे उचित मूल्य पर फ्लैट उपलब्ध करा रही है। जिससे जरूरतमंद लोग अपने बजट मे घर बना सकेगें।
यह भी पढ़े :- UP Awas Vikas Yojana
मुख्य तथ्य LDA अनंत नगर योजना 2025
योजना का नाम | LDA अनंत नगर योजना 2025 |
शुरू की गई | सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
कब शुरू की गई | 4 अप्रेल 2025 |
सम्बन्धित विभाग | लखनऊ विकास प्राधिकरण |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | जरूरतमंद लोगो को खुद का फ्लैट उपलब्ध कराना। |
लाभ | फिकायती कीमत पर खुद का फ्लैट |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.ldaonline.co.in/ |
पात्रता मापतंड
- अनंत नगर योजना के लिए आवेदक यूपी राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय निर्धारित आय सीमा से अधिक नही होनी चाहिए।
- राज्य के विभिन्न आय वर्ग के लोगो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- जबकि आर्थिक रुप से कमजोर आय वर्ग के लोगो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
LDA अनंत नगर योजना के लाभ
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एलडीए अतंन नगर योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना का संचालन लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
- अनंत नगर योजना के तहत लोगो को राजधानी मे आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
- जिनमे सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी ताकि यहां रहने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
- इसके अलावा सरकार इस योजना को पूर्णरुप से पारदर्शी बना रही है जिससे कोई भी नागरिक बिना किसी समस्या के इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
- एलडीए ने 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले इस हाउसिंग प्रोजेक्ट को अंनत नगर आवासीय योजना का नाम दिया है जो 785 एकड़ मे प्रस्तावित है।
- इस योजना मे लोगो को किफायती दरो पर फ्लैट उपलब्ध कराये जाएगें जिससे उनकी आवास की जरूरत पूरी होगी।
- यह योजना निम्न व मध्यम आय वर्ग के लिए विकसित की गई है ताकि वह आसानी से अपनी जमीन खरीद कर अपने सपनो का घर बना सके।
- इस योजना का लक्ष्य एक बेहतर और सुव्यवस्थित टाउनशिप विकसित करना है।
- जिससे की लोगो को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
फ्लैट की कीमत
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से शुरू की गई अनंत नगर योजना के तहत प्लेट खरीदने की कीतम लगभग 41 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। इसके लिए फ्रीहोल्ड शुल्क अलग से देय होगा। जो कि फ्लैट के आकार और लोकेशन के अनुसार अलग अलग होगा। अनंत नगर योजना के पहले चरण मे 334 प्लॉट्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किये जाएगें। जो लोग सबसे पहले आवेदन करेगें तो उनको सबसे पहले फ्लैट मिलने की सम्भावना अधिक होगी।
फ्लैट लोकेशन
यह योजना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहन रोड क्षेत्र मे लगभग 800 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। जहां पर एक आधुनिक टाउनशिप बनाई जाएगी। इस टाउनशिप को 8 खंडो मे विभाजित किया जाएगा। और इसमे कुल 4 हजार प्लांट्स का आवंटन किया जाएगा। यह टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। जिसमे पक्की सड़के, जल निकासी व्यवस्था, बिजली, पानी आपूर्ति, पार्क, स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।
LDA अनंत नगर योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश राज्य के जो कोई भी नागरिक इस योजना के तहत प्लॉट खरीदना चाहते है तो वह लखनऊ विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है जिसे फॉलो करके आप आसानी से LDA अनंत नगर योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
- सबसे पहले आपको लखनऊ विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ldaonline.co.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको LDA अनंत नगर योजना 2025 रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अनंत नगर योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप LDA अनंत नगर योजना 2025 के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।
यह भी पढ़े :- Modi 3.0 Pradhan Mantri Awas Yojana
सम्पर्क विवरण
अगर आप LDA अनंत नगर योजना 2025 से जुड़ी अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 180018005000
पूछे जाने वाले प्रश्न
LDA अनंत नगर योजना 2025 को कब और किसके द्वारा शुरू किया जा रहा है?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 4 अप्रेल 2025 को शुक्रवार के दिन LDA अनंत नगर योजना को शुरू किया जा रहा है।
अनंत नगर योजना क्या है?
अनंत नगर योजना के तहत हजारो लोगो को राजधानी मे उचित दरो पर प्लॉट उपलब्ध कराए जाएगें।
LDA अनंत नगर योजना के लिए कौन पात्र होगा?
LDA अनंत नगर योजना के लिए राज्य के निम्न व मध्यम आय वर्ग के नागरिक पात्र होगें जो शहर मे खुद का घर का सपना रखते है। इसके अलावा गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगो को इसमे प्राथमिकता मिलेगी।
यह योजना के संचालन का आधार क्या है?
यह योजना पहले आओ पहले पाओं के आधार पर संचालित की जाएगी।
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ldaonline.co.in/ है।