Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024: जाने पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया (लागू)

By Km Neha

Published on:

Ladli Behna Yojana Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार करने के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की है जिसका नाम महाराष्ट्र लाडली बहना योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विधवा व निराश्रित महिलाओं को 1500 रूपये तक की वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के तहत पात्र महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सहायता राशी सीधे उनके बैंक खाते मे भेजी जाएगी ताकि गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके।

WhatsApp Group Join Now

Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024 को मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर शुरू किया जाएगा। मध्य प्रदेश मे इस योजना के तहत महिलाओं को इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है इसी तर्ज पर महाराष्ट्र की महायुति सरकार महाराष्ट्र की महिलाओं को लुभाने के लिए महाराष्ट्र लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान किया है।

एकनाथ शिंदे सरकार लागू करने जा रही है लाडली बहना योजना

महाराष्ट्र मे आगामी विधानसभा चुनावो मे महिला मतदाताओं को लुभाने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र लाडली बहना योजना जिसे आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से आरम्भ किया है को लागू करने जा रही है। महाराष्ट्र महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मध्य प्रदेश की तर्ज पर Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024 को शुरू करने का आग्रह किया।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये तक की मसिक वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है और इसको चरणबद्ध तरीके से इस राशी को बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जा सकता है। इस योजना का लाभ राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु की गरीब व विधवा/निराश्रित महिलाओं को प्राप्त होगा। शिवसेना विधायक ने कहा कि इस योजना से महिलाओं को काफी हद तक आर्थिक रूप से सक्षम होने मे मदद मलेगी और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने मे महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश की तर्ज पर शुरू की जा रही लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब व मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वह आर्थिक रूप से सक्षम होकर अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर सके। Ladli Behna Yojana Maharashtra के तहत राज्य की गरीब व निराश्रित महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये तक की वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी।

ताकि महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किये जाएगें। इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने मे महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

योजना के लागू होने की संभावना कब तक है

आज दिनाक 28 जून 2024 महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम श्रीमान अजित पंवार जी द्वारा मानसून बजट सत्र के अंतर्गत महारष्ट्र लाड़ली बहना योजना जिसे सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के नाम से लांच किया गया है | माझी लाडकी बहिन योजना को सरकार जुलाई 2024 से लागू करने वाली है

मुख्य तथ्य Ladli Behna Yojana Maharashtra

योजना का नामMaharashtra Ladli Behna Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री एकनाथ शिदें द्वारा
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष 2024
लाभार्थीराज्य की गरीब व निराश्रित महिलाएं
उद्देश्यगरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना।
लाभवित्तीय सहायता दी जाएगी।
वित्तीय सहायता राशी1500 रुपये प्रतिमाह।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द

पात्रता मापतण्ड

Maharashtra Ladli Behna Yojana की पात्रता व मापतण्ड कुछ इस प्रकार से हो सकते है।

  • महाराष्ट्र लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवदेक महिला होनी चाहिए।
  • महिलाओं की आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • महाराष्ट्र की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नही होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।

आर्थिक सहायता

Ladli Behna Yojana Maharashtra के तहत राज्य की गरीब व निराश्रित और विधवा महिलाओं हर महीने वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी। राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की निराश्रित/विधवा महिलाओं को लाडली बहना योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजन के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1200 रूपये से 1500 रूपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लागू होने से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 15 से 20 हजार करोड़ रूपये का भार पड़ेगा।

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

चयन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को लागू करने की घोषणा की गई है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। Ladli Behna Yojana Maharashtra से राज्य की करीब 1.5 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल सकता है महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए लाभार्थी महिलाओं का चयन उनकी पारिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। राज्य की पीले और ऑरेंज राशन कार्ड रखने वाले परिवारो की महिलाओं को योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी।

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र राज्य की जो कोई भी पात्र व इच्छुक महिलाएं Ladli Behna Yojana Maharashtra मे आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उनको थोड़े दिनो की प्रतिक्षा करनी होगी क्योकिं अभी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार द्वारा Maharashtra Ladli Behna Yojana को शुरू करने का ऐलान किया है अभी इसे लागू नही किया गया है। राज्य सरकार योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है। जल्दी ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य सूचित करेगें ताकि आप सबसे पहले योजना मे आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। तब तक आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे। ऐसी और नई सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे चैनल को निरन्तर विजिट करें।

पूछे जाने वाले प्रश्न

Ladli Behna Yojana को शुरू करने का घोषणा किसके द्वारा की गई है?

Ladli Behna Yojana को शुरू करने की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदें द्वारा मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर की गई है।

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना क्या है?

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Maharashtra Ladli Behna Yojana का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

Maharashtra Ladli Behna Yojana का लाभ राज्य की गरीब व निराश्रित महिलाओं को प्राप्त होगा जिनकी आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष तक है और उनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।

Maharashtra Ladli Behna Yojana का क्या उद्देश्य है?

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब व मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वह आर्थिक रूप से सक्षम होकर अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर सके।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटमहाराष्ट्र लाडली बहना वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Km Neha

हेलो दोस्तों मेरा नाम नेहा है। मुझे भारत व राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा मे लिखना पसन्द है। मैं सम्बन्धित योजना की जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन, न्यूज़ चैनल, ऑफिसियल ट्विटर हैंडल, आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर के लिखती हूँ। यदि मेरे द्वारा लिखा गया आर्टिकल पसन्द आता है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं

Related Post

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2024: मिलेंगे हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर, जाने आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार राज्य के परिवार की परेशानी को समझते हुए अपने बजट के दौरान मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना को शुरू किया है जिसके अंतर्गत आवेदन करके आप ...

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: पात्रता, जरुरी दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसका नाम महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाडकी ...

Namo Shetkari Yojana 4th Installment 2024: चौथी किस्त की भुगतान की स्थिति देखे

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के लघु एंव सीमान्त किसानो की आर्थिक स्थिति मे सुधार करने के लिए नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना को शुरू किया ...

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किस्त 2024: जाने कब आएगी रुपए 2000 की क़िस्त किसानो के खाते में

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किस्त:- इस योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 25 सितंबर 2020 को अपने राज्य के किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए ...

7 thoughts on “Ladli Behna Yojana Maharashtra 2024: जाने पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया (लागू)”

  1. Jay shree ram moji ji may bharat ki ek Jagriti nagrik hu may ek house wife hu mere 3 bache hai unke padai ke fes ke liye bahot pareshani hoti es liye mujhe ye silai machine chahiye Kripa kijiye mujhe bhi ye silai machine chahiye

    Reply
  2. Dear Govt.,
    Myself Pratiksha S Brid, I m 56 years old staying alone in Mumbai I have lost my brother and father. So I m in need of money, what govt. has planned to give such ladies.
    Humble request.

    Reply

Leave a Comment