कृषि सखी योजना 2024: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ, Krishi Sakhi Yojana

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा कृषि के क्षेत्र मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 15 जून 2024 को एक योजना की शुरूआत की है जिसका नाम कृषि सखी योजना है। इस योजना को लखपति दीदी योजना के तर्ज पर शुरू किया गया है। कृषि सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकी और बेहतर खेती के तरीको के बारे मे प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाओं के जीवन स्तर मे सुधार कर उनको सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा सके। Krishi Sakhi Yojana का दायित्व केन्द्रीय कृषि एंव किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री को सौपा गया है।

WhatsApp Group Join Now

कृषि सखी योजना के तहत किसानो को ग्रामीण स्तर पर ही कृषि विशेषज्ञता उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ट्रैंड किया जाएगा। जिससे एक ओर कृषि कार्यो मे महिलाओं की विशेषज्ञता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओं को रोज़गार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। कृषि सखी योजना को प्रथम चरम मे 12 राज्य मे शुरू किया गया है जो ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिसमे लगभग 90 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कृषि सखी योजना क्या है

केन्द्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र मे सुधार करने और किसानो को बेहतर कृषि सुविधा प्रदान करने के लिए कृषि सखी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान किया जाएगा। कृषि सखी योजना के माध्यम से राज्य की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कृषि सम्बन्धित विभिन्न कार्य जैसे- मृदा परीक्षण, बीज प्रसंस्करण, जैविक खाद निर्माण, फसल संरक्षण और कटाई के बारे मे प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनको रोल मॉडल के रूप मे तैयार किया जाएगा। जिससे प्रशिक्षित महिलाएं न केवल किसानो की मदद करेगी बल्कि कृषि क्षेत्र मे अच्छा ज्ञान प्राप्त कर उचित आय प्राप्त कर सकेगी।

Krishi Sakhi Yojana के तहत चयनित महिलाओं कृषि पैरा-विस्तार कार्यकर्ता APEW के रूप मे ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रैनिंग कृषि विज्ञान केन्द्रो और कृषि विभागो द्वारा दी जाएगी। कृषि सखी योजना लखपति दीदी योजना से सम्बन्धित है जिसका लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी या 1 लाख रुपए से अधिक कमाने वाली महिलाओं को तैयार करना है Krishi Sakhi Yojana इस पहल का प्रारम्भिक बिन्दु है जो कृषि से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करता है और उनको प्रमाणित करता है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं कृषि पैरा विस्तार सहायक बनेगी जो लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने मे सहायता करती है।

यह भी पढ़े:- लखपति दीदी योजना

मुख्य तथ्य कृषि सखी योजना

योजना का नामKrishi Sakhi Yojana
शुरू की गईभारत सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागकृषि एंव किसान कल्याण एंव ग्रामीण विकास मंत्रालय
वर्ष2024
लाभार्थीदेश की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
उद्देश्यकृषि कार्यो मे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना।
लाभमहिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार से जोड़ना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द
हेल्पलाइन नम्बर1800115526

किन राज्यों में आरम्भ हुई कृषि सखी योजना

केन्द्र सरकार Krishi Sakhi Yojana को पूरे देश मे शुरू करने के लिए कार्य कर रही है जिसका प्राथमिक लक्ष्य महिलाओं को प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान करके कृषि के क्षेत्र मे सशक्त बनाना है। लेकिन पहले चरण मे 12 राज्य मे शुरू किया जाएगा इन 12 राज्यो मे शुरू करने से सरकार को पूरे देश मे कार्यक्रम का विस्तार करने से पहले एक मजबूत आधार स्थापित करने और समायोजन करने का अवसर मिलता है। इन 12 राज्यो की सूची इस प्रकार है।

  • गुजरात
  • तमिलनाडु
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • ओडिशा
  • झारखंड
  • आंध्र प्रदेश
  • मेघालय।

कृषि सखी योजना का उद्देश्य

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई Krishi Sakhi Yojana का मुख्य उद्देश्य देश की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की कृषि के क्षेत्र मे भागीदारी बढ़ाना है और उनको प्रशिक्षण देकर रोज़गार से जोड़ना है। ताकि देश देश मे कृषि के क्षेत्र मे महिलाओं का भूमिका बढ़े। कृषि सखी योजना के माध्यम से देश की तीन करोड़ लखपति दीदी तैयार की जाएगी।

कृषि सखी योजना के माध्यम से भारत मे ग्रामीण महिलाओं को पैरा विस्तार कार्यकर्ताओं के रूप मे प्रशिक्षित और प्रमाणित करके उनको सशक्त बनाया जाएगा। जो लखपति दीदी योजना के लक्ष्यो का समर्थन करता है। कृषि सखियो को कृषि पैरा विस्तार कार्यकर्ता के रूप मे चुना जाता है और प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर विशेष ध्यान देने के साथ पुनश्चर्या प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान के समन्वयन एजेंसियो के माध्यम से दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:- Free Silai Machine Yojana 

ट्रेनिंग के प्रकार

Krishi Sakhi Yojana के तहत कृषि सखियां 56 दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम मे भाग लेती है जिसमे कृषि पद्धतियो की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होती है जो कृषि सखी योजना के प्रशिक्षण मे शामिल है। इन प्रारम्भिक प्रशिक्षण के बाद कृषि सखियो को DAY-NRLM एजेंसियो के माध्यम से अतिरिक्त रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्राप्त होता है जिसका समन्वय MANAGE के साथ किया जाता है यह रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्राकृतिक खेती की तकनीको और मिट्टी की गुणवत्ता की निगरानी और सुधार करने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग पर केन्द्रीत है।

  • कृषि पारिस्थितिक पद्धतियां
  • किसान फील्ड स्कूल आयोजित करना
  • बीज बैंक
  • मृदा स्वास्थ्य एंव नमी संरक्षण
  • एकीकृत कृषि प्रणाली
  • पशु प्रबंधन
  • जैविक इनपुट
  • संचार कौशल
  • कृषि पारिस्थितिक पद्धतियां – मे भूमि तैयार करने से लेकर फसल कटाई तक सबकुछ सिखाया जाता है।
  • किसान फील्ड स्कूल आयोजित करना – कृषि सखियो को ऐसे स्कूल स्थापित करने और उनके संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा जहां किसान नई तकनीकी सीख सकते है।
  • बीज बैंक – मे किसान वह सीखते है कि जिसमे किसानो को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए बीज बैंक कैसे स्थापित करे और उनका प्रबंधन कैसे करें।
  • मृदा स्वास्थ्य एंव नमी संरक्षण – इस प्रशिक्षण मे मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने और नमी संरक्षित करने के तरीके शामिल है जो अच्छी फसर पैदावार के लिए जरूरी है।
  • एकीकृत कृषि प्रणाली – इस प्रशिक्षण मे वह बेहतर परिणामो के लिए विभिन्न प्रकार की कृषि पद्धतियो को संयोजित करने के बारे मे सीखते है।
  • पशु प्रबंधन – पशुधन की देखभाल एंव प्रबंधन की की मूल बाते प्रशिक्षण का हिस्सा है।
  • जैविक इनपुट – कृषि सखी योजना के तहत कृषि सखियो को जैविक उर्वरको और कीटनाशको जैसे प्राकृतिक इनपुट तैयार करने और उनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है साथ ही वह यह भी सीखते है कि इन जैव इनपुट को बेचने वाली दुकाने कैसे स्थापित करे।
  • संचार कौशल – किसानो और अन्य हितधारको के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने के बुनियादी कौशल सिखाए जाते है।

पात्रता मापतण्ड

  • कृषि सखी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • आवदेक महिला स्वंय सहायता समूह मे शामिल होना चाहिए।
  • कृषि सखी के रूप मे उन महिलाओं को चुना जाएगा जो कृषि कार्यो मे अच्छी सूझबूझ रखती है।
  • आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवदेक महिला का बैंक खाता व मोबाइल नम्बर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

कृषि सखी योजना के लाभ

  • केन्द्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना की तर्ज पर कृषि सखी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं के लिए बहुत से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएगें।
  • जिनमे महिलाओं को प्रशिक्षित कर प्रमाणीकरण के साथ कृषि सम्बन्धित योजनाओं मे भाग ले सकेगी।
  • और वह अपनी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं प्रतिमाह 60 हजार रूपेय से 80000 रूपेय तक कमा सकती है।
  • अब तक देश की लगभग 70 हजार प्रशिक्षित कृषि सखियो मे से 34000 को पैरा विस्तार कार्यकर्ता के रूप मे प्रमाणित किया जा चुका है।
  • यह प्रमाण उन्हें किसानो को अधिक प्रभावी ढंग से समर्थन देने और कृषि विकास मे योगदान देने साथ साथ अपनी आजीविका मे सुधार करने का अवसर देना है।
  • Krishi Sakhi Yojana का संचालन कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
  • यह योजना लखपति दीदी योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने मे सहायता करती है।
  • जिससे खेती के कार्यो मे महिलाओं की दखल बढ़ेगी।
  • इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को चुना जाएगा जिनके पास खेती का अनुभव है।

जरुरी दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • स्वंय सहायता समूह का पंजीकरण
  • कृषि सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर।
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

कृषि सखी योजना आवेदन प्रक्रिया 2024

जो कोई भी इच्छुक व पात्र महिलाएं कृषि सखी योजना के अन्तर्गत आवदेन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उनको फिलहाल ऑफलाइन के माध्यम से आवदेन करना होगा ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से योजना मे ऑफलाइन आवेदन कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी कृषि विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • वहा पर जाकर आपको सम्बन्धित अधिकारी से कृषि सखी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मागें गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ो को इस फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय के अधिकारी के पास जमा कर देना है।
  • इसके बाद आपके आवेदन पत्र व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी।
  • जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से कृषि सखी योजना के तहत ऑफलाइन प्रक्रिया का पालन करके आवेदन कर सकेगें और योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगें।

ट्रेनिंग के बाद रोजगार के प्रकार

Krishi Sakhi Yojana के तहत प्रशिक्षण के बाद कृषि सखियो को दक्षता परीक्षा दोनी होगी इस परीक्षा मे उत्तीर्ण होने के बाद पैरा विस्तार कार्यकर्ता के रूप मे प्रमाणित किया जाएगा जिससे उनको कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की योजना के तहत विभिन्न ट्रेनिंग मे भाग लेने की अनुमति मिलेगी निचे वह सभी प्रशिक्षण के प्रकार दिए गए है जिसे वह प्राप्त कर सकती है और एक निश्चित आय कमा सकती है।

विभागट्रेनिंगप्रति कृषि सखी प्रति वर्ष संसाधन शुल्क
आईएनएम डिवीजन मृदा स्वास्थ्य और Movcdnerमृदा नमूना लेना, मृदा स्वास्थ्य सलाह देना, किसान संगठन गठित करना, किसानो को प्रशिक्षण देनाINR 1300 मृदा स्वास्थ्य INR 54000 Movcdner केवल।
फसल डिवीजनकलस्टर फ्रंट लाइन डेमोन्स्ट्रेशन, डेटा संग्रह एंव अपलोड करनाINR 10000
फसल बीमा योजनागैर ऋणी किसानो को जुटाना, हानि मू मूरी काINR 20000
 मूल्याकन 
MIDH विभागबागवानी मिशन के बारे मे जागरूक करनाINR 40000 (प्रति ब्लॉक)
NRM डिवीजन रेनफेज क्षेत्र विकास RAD, कृषि वनीकरण, पर ड्रॉप मोर क्रॉपजलवायु सहिष्णु कृषि प्रथाओं का प्रशिक्षण, पौध वितरण, सूक्ष्म सिंचाई का उनुप्रयोगINR 12000
कृषि बुनियादी ढांचा निधिआउटरीच एजेंट, परियोजना को सुविधाजनकर बनाना, जागरूकता बढ़ाना।INR 5000
बीज डिवीजन- बीज गांव कार्यक्रमकिसानो को बीज उत्पादन पर प्रशिक्षित करनाINR 900 प्रति प्रशिक्षण।

सम्पर्क विवरण

अगर आप कृषि सखी योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Helpline Number – 155261 OR 1800115526

पूछे जाने वाले प्रश्न

कृषि सखी योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

कृषि सखी योजना को 15 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया है।

Krishi Sakhi Yojana क्या है?

Krishi Sakhi Yojana को लखपति दीदी योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है जिसके माध्यम से स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को कृषि सहायक के रूप मे प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि किसानो की मदद की जा सके और महिलाओं को अधिक कमाई हो सके।

कृषि सखी योजना के तहत कितनी महिलाओं को कृषि सहायक के रूप मे ट्रेन किया जाएगा?

Krishi Sakhi Yojana के तहत स्वंय सहायता समूह की 90 हजार महिलाओं को कृषि सहायक के रूप मे ट्रेन किया जाएगा।

कृषि सखी योजना का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

कृषि सखी योजना का लाभ स्वंय सहायता समूह की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्राप्त होगा।

देश के कितने राज्यो मे Krishi Sakhi Yojana को शुरू किया गया है?

इस योजना को देश के अभी कुल 12 राज्यो मे शुरू किया गया है Krishi Sakhi Yojana के सफल संचालन के बाद इसे पूरे भारत मे लागू कर दिया जाएगा।

 डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटकृषि सखी योजना वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment