हरियाणा सिलाई मशीन योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी द्वारा राज्य की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है जिसका नाम हरियाणा सिलाई मशीन योजना है। हरियाणा सिलाई मशीन योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व निर्माण श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। सिलाई मशीन योजना का संचालन भवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हरियाणा द्वारा किया जाएगा। जिसमे पात्र महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि उनके कौशल मे वृद्धि हो सके और वह अपने घर पर ही सिलाई का काम शुरू कर सके।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा सिलाई मशीन योजना का लाभ राज्य की श्रम कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत महिलाओं को प्राप्त होगा जिससे उनको एक रोज़गार का अवसर प्राप्त हो सकेगा साथ ही महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर होगीं और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। हरियाणा सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हरियाणा सिलाई मशीन योजना क्या है

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की श्रमिक महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन वितरित करने के लिए सिलाई मशीन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की निर्माण श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 4500 रुपए की वित्तीय प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी। ताकि वह अपने लिए एक सिलाई मशीन खरीद सके। और वह सिलाई का काम शुरू कर सके। हरियाणा सिलाई मशीन योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को रोज़गार का अवसर प्राप्त होगा। इसके लिए श्रमिक महिलाओं को सिलाई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उनके सिलाई कौशल मे वृद्धि होगी।

हरियाणा सिलाई मशीन योजना के तहत सिलाई मशीन खरीदने के लिए पात्र महिलाओं को दी जाने वाली राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का लाभ राज्य की 20 से 40 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को प्राप्त होगा। हरियाणा राज्य की लगभग 50 हजार से भी अधिक महिलाओं को सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त होगा। हरियाणा सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त कर श्रमिक महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होगीं और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।

यह भी पढ़े:- Haryana Mahila Samridhi Yojana

मुख्य तथ्य हरियाणा सिलाई मशीन योजना

योजना का नामसिलाई मशीन योजना हरियाणा
आरम्भ की गईहरियाणा सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागभवन एंव अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड।
राज्यहरियाणा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमुफ्त सिलाई मशीन प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाना।
लाभसिलाई मशीन के लिए वित्तीय सहायता राशी
सहायता राशी4500 रुपए।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटसिलाई मशीन वेबसाइट

हरियाणा सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाण सिलाई मशीन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान कर सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन वितरण की जाएगी ताकि वह अपने घर पर रहकर सिलाई का काम शुरू कर सके और आर्थिक रूप से सक्षम होकर स्वावलंबी बन सके।

हरियाणा सिलाई मशीन योजना का लाभ राज्य की निर्माण श्रमिक बोर्ड मे पंजीकृत महिलाओं को प्राप्त होगा जिनके पास 1 वर्ष या इससे अधिक की सदस्यता है। यह योजना हरियाणा सरकार का राज्य की श्रमिक महिलाओं सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है जो न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे मदद करेगी बल्कि उनको अपने परिवार व समाज के विकास मे भी योगदान देने का अवसर प्रदान करेगी।

पात्रता मापतण्ड

  • सिलाई मशीन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए
  • महिलाओं की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक निर्माण श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की निर्माण श्रमिक बोर्ड मे न्यूनतम सदस्यता 1 वर्ष होनी चाहिए।
  • एक महिला को केवल एक बार ही योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना अनिवार्य है।

हरियाणा सिलाई मशीन योजना के लाभ

  • हरियाणा सरकार द्वारा सिलाई मशीन योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही उनको सिलाई सम्बन्धित कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
  • जिससे महिलाओं के सिलाई कौशल मे सुधार होगा और रोज़गार के अवसरो मे वृद्धि होगी।
  • ताकि वह अपने घर पर सिलाई का काम कर सके और आर्थिक आजादी प्राप्त कर सके।
  • हरियाणा सिलाई मशीन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 4500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह वित्तीय सहायता लाभार्थियो को सिलाई मशीन खरीदने के लिए मात्र एक बार ही दी जाएगी।
  • जिससे महिलाएं सिलाई मशीन खरीद सकेगीं और रोज़गार प्राप्त कर सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं मे आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह योजना राज्य की गरीब श्रमिक महिलाओं सामाजिक व आर्थिक स्थिति को सुधारने मे मदद करेगी।
  • और राज्य मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 

आर्थिक सहायता

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन देने के लिए सिलाई मशीन योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य की श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 4500 रुपए की वित्तीय प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।

सिलाई मशीन खरीदने के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। यह राशी एक महिला को केवल एक बार ही दी जाएगी। ताकि वह अपने लिए सिलाई मशीन खरीद सके और वह अपने घर पर ही सिलाई का काम कर सके और अपने व अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके।

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का पंजीकरण संख्या
  • सिलाई मशीन की कीमत व खरीद का स्त्रोत का प्रमाण
  • सिलाई मशीन खरीदने की तिथि
  • सिलाई मशीन का ट्रेड मार्क
  • बैंक पासबुक
  • घोषणा पत्र
  • कार्य का विवरण
  • मोबाइल नम्बर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

हरियाणा सिलाई मशीन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2024

हरियाणा राज्य की जो कोई भी इच्छुक व पात्र महिलाएं हरियाणा सिलाई मशीन योजना मे आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें।

हरियाणा सिलाई मशीन योजना
हरियाणा सिलाई मशीन योजना
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा होम पेज पर आपको हरियाणा सिलाई मशीन योजना का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने सिलाई मशीन योजना हरियाणा का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपक आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से हरियाणा सिलाई मशीन योजना मे ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें और लाभ प्राप्त कर सकेगें।

सम्पर्क विवरण

अगर आप हरियाणा सिलाई मशीन योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Helpline Number – 18001802129
  • SARAL Helpline Number – 0172 3968400

पूछे जाने वाले प्रश्न

हरियाणा सिलाई मशीन योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

हरियाणा सिलाई मशीन योजना को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा 19 जून 2024 को शुरू किया गया है।

सिलाई मशीन योजना हरियाणा क्या है?

सिलाई मशीन योजना हरियाणा के माध्यम से राज्य की गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

हरियाणा सरकार द्वारा सिलाई मशीन खरीदने के लिए महिलाओं को कितनी राशी दी जाएगी?

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 4500 रूपेय की प्रोत्साहन राशी प्रदान की जाएगी।

सिलाई मशीन योजना हरियाणा का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

हरियाणा सिलाई मशीन योजना का लाभ राज्य के श्रम कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत महिलाओं को प्राप्त होगा जिनकी निर्माण श्रमिक बोर्ड मे न्यूनतम सदस्यता 1 वर्ष है और उनकी आयु 20 से 40 वर्ष के मध्य है।

सिलाई मशीन योजना का क्या उद्देश्य है?

सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य राज्य की श्रमिक महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन उपलब्ध कराना है ताकि वह अपने घर पर सिलाई का काम शुरू कर सके और वह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटसिलाई मशीन योजना वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment