Favarni Pump Yojana 2024 : मोफत फवारणी पंप, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो को हित मे एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की जा रही है ताकि किसानो की कृषि कार्य मे हरसम्भव सहायता की जा सके। अब इसी क्रम मे महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम मोफत फवारणी पंप योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को कृषि सहायता के लिए मोफत स्वचालित फवारणी पंप प्रदान किये जाएगें। इस बैटरी चालित फवारणी पंप का उपयोग कर किसान अपने खेतो की फवारणी आसानी से कर सकेगें।

WhatsApp Group Join Now

जिससे उनका कृषि कार्य आसान होगा। Favarni Pump Yojana 2024 महाराष्ट्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं मे से एक है जिसका लाभ राज्य के भूमि धारक किसानो को प्राप्त होगा। इस योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र राज्य के इच्छुक व पात्र किसानो को अपने खेतो मे फसल की फवारणी के लिए स्वचालित फवारणी पंप फ्री प्राप्त करने के लिए महाडीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

फवारणी पंप योजना क्या है

महाराष्ट्र सरकार द्वारा फवारणी पंप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को कृषि कार्यो मे आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। Favarni Pump Yojana 2024 के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को बैटरी चालित फवारणी पंप शत प्रतिशत अनुदान पर यानी मुफ्त दिया जा रहा है। ताकि किसान बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी फसलो का छिड़काव कर सके। और किसान अपने खेतो मे विभिन्न प्रकार की कीटनाशक दवाओं का उपयोग कर छिड़काव कर सके।

जिससे किसानो की फसल हरी-भरी व उन्नत होगी और उनकी आय मे वृद्धि होगी साथ ही कृषि कार्यो मे आधुनिक उपकरणो का उपयोग कर भारतीय कृषि क्षेत्र मे एक नई क्रांति आएगी। इस योजना का संचालन कृषि विभाग महाराष्ट्र द्वारा किया जाएगा। जिसका लक्ष्य खेती मे उपयुक्त मशीनीकरण को प्रोत्साहित करना और कृषि कार्यो मे ऊर्जा खपत को 2 किलोवाट/हेक्टेयर तक बढ़ावा है। राज्य के गरीब व कृषि उपकरण खरीदने मे असमर्थ मोफत फवारणी पंप योजना का लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना 

फवारणी पंप योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई फवारणी पंप योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य के गरीब भूमि धारक किसानो को स्वचालित फवारणी पंप प्रदान करना है। ताकि राज्य के वह किसान जिनके पास खेती करने के लिए उचित उपकरण नही है तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर फसल छिड़काव के लिए फ्री बैटरी चालित फवारणी पंप प्राप्त कर सके। क्योकिं महाराष्ट्र राज्य मे अधिकतर किसान ऐसे है जो गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण फवारणी पंप खरीदने मे सक्षम नही है और उनको फसल छिड़काव के लिए फवारणी पंप किराए पर लेना पड़ता है इसके लिए उनको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है

इसी को ध्यान मे रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा Favarni Pump Yojana 2024 को शुरू किया गया है। ताकि ऐसे सभी किसानो फ्री फवारणी पंप उपलब्ध हो सके और वह बिना किसी आर्थिक समस्या के निर्बाध होकर अपनी फसलो की फवारणी करने मे सक्षम हो सके। इस योजना का लाभ प्राप्त कर किसानो की फसले उन्नत होगीं जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। और राज्य के गरीब किसान सशक्त व आत्मनिर्भर होगें।

मुख्य तथ्य Favarni Pump Yojana 2024

योजना का नामFavarni Pump Yojana 2024
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गईअगस्त 2024
सम्बन्धित विभागकृषि एंव किसान कल्याण विभाग
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के किसान।
उद्देश्यकिसानो को बैटरी चालित फवारणी पंप प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mahadbt.maharashtra.gov.in/

पात्रता मापतंड

  • Favarni Pump Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • किसानो के पास 7/12 उतारा और 8 अ का कृषि भूमि दस्तावेज़ होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।

मोफत फवारणी पंप योजना को लाभ

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मोफत फवारणी पंप योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को फ्री कृषि फवारणी पंप दिए जाएगें।
  • राज्य के किसानो को दिए जाने वाले फवारणी पंप बैटरी चालित होगें।
  • जिससे किसान अपने खेतो मे कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकेगें और उनको बिमारियो से बचा सकेगें।
  • Favarni Pump Yojana का लाभ प्राप्त कर किसानो की फसले उन्नत होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और उनकी आय मे वृद्धि होगी।
  • मुफ्त फवारणी पंप प्राप्त कर किसान बिना किसी आर्थिक समस्या के फसलो की सुरक्षा कर सकेगें।
  • जिससे उनको किराएं के पंप के खर्च से मुक्ति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • इस योजना के जरिए किसान अपनी फसलो मे आधुनिक तकनीकी उपकरणो का उपयोग कर सकेगें जिससे उनकी फसलो की उत्पादकता मे वृद्धि होगी।
  • साथ ही कृषि कार्यो मे आधुनिक उपकरणो का उपयोग कर भारतीय कृषि क्षेत्र मे एक नई क्रांति आएगी।
  • Favarni Pump Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सके है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • 7/12 उतारा 8 अ दस्तावेज़
  • पूर्वसंमती पत्र
  • स्वंय घोषणा पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • अगर किसान उपकरण खरीदता है तो उसका कोटेशन और केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निरीक्षण निकाय द्वारा जारी निरीक्षण रिपोर्ट।

यह भी पढ़े:- Mahadbt Farmer

आर्थिक सहायता

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई मोफत फवारणी पंप योजना के माध्यम से राज्य के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानो फवारणी पंप प्रदान किये जाएगें। Favarni Pump Yojana 2024 के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानो को बैटरी चालित फवारणी पंप शत प्रतिशत अनुदान पर यानी मुफ्त दिया जा रहा है। ताकि किसान बिना किसी आर्थिक समस्या के अपनी फसलो का छिड़काव कर सके। जिससे राज्य के किसान कृषि कार्यो मे आधुनिक तकनीकी के उपकरणो का उपयोग कर सकेगें और कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित होगें।

Favarni Pump Yojana 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

महाराष्ट्र राज्य के जो कोई भी इच्छुक व पात्र किसान फवारणी पंप योजना मे आवदेन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उनको महाराडीबीटी पोर्टल महाराष्ट्र पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से योजना मे आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको महाडीबीटी पोर्टलर जाना है।
  • इसके बाद आप वेबसाइट को होम पेज पर पहुंच जाएगें।
Mahadbt Portal
Mahadbt Portal
  • होम पेज पर आपको मेन्यु मे शेतकरी योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अगर आप इस पोर्टल पर पहले से पंजीकृत नही है तो पहले आप अपना पंजीकरण करे और फिर आपको लॉगिन करना है।
Favarni Pump Yojana Registration
Favarni Pump Yojana Registration
  • लॉगिन करने के बाद आपको ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको कृषि यंत्र औजारांच्या खरेदीसाठी अर्थसहाय्य के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मेन्यु टूल पर क्लिक कर मशीनरी टूल और फसल सुरक्षा उपकरण का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको बैटरी चालित फवारणी पंप (कापूस/गठ्ठीतधान्य) के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको सभी शर्तो को स्वीकारते हुए जनत करा के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने मोफत फवारणी पंप योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके पश्चात आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको 23:60 रूपेय का भुगतान कर उसकी रशीद प्राप्त कर लेनी है जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से महाराष्ट्र मोफत फवारणी पंप योजना के तहत महाडीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Favarni Pump Yojana Status

  • Favarni Pump Yojana Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको महाडीबीटी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर लॉगिन करना है।
Login Form
Login Form
  • लॉगिन पेज पर आपको मी अर्ज केलेल्या बाबी के विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपको छाननी अंतर्गत अर्ज के विकल्प पर क्लिक करना है।
  •  
  • अब आपके सामने आवेदन की सूची खुलकर जाएगी जिसमे आपको फवारणी पंप योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको शॉ स्टेट्स के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने Favarni Pump Yojana Status ऑनलाइन चेक कर सकते है।

मोफत फवारणी पंप योजना लॉगिन

  • मोफत फवारणी पंप योजना लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको महा डीबीटी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको शेतकरी योजना का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको मोफत फवारणी पंप योजना लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर जाएगा।
  • लॉगिन पेज आपको आपना लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप मोफत फवारणी पंप योजना के तहत लॉगिन हो जाएगें।
  • इस प्रकार आप मोफत फवारणी पंप योजना के अन्तर्गत लॉगिन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप मोफत फवारणी पंप योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Helpline Number – 022 61316429

पूछे जाने वाले प्रश्न

मोफत फवारणी पंप योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मोफत फवारणी पंप योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा अगस्त 2024 मे शुरू किया गया है।

Favarni Pump Yojana क्या है?

Favarni Pump Yojana के तहत राज्य के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसान जो कृषि उपकरण खरीदने मे असमर्थ है तो उनको शत प्रतिशत यानी फ्री बैंटरी चालित फवारणी पंप उपलब्ध कराए जाएगें।

Favarni Pump Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे करें?

मोफत फवारणी पंप योजना का लाभ प्राप्त करने लिए आप MahaDBT पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

फवारणी पंप योजना मे ऑनलाइ आवेदन करने हेतु महा-डीबीटी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

फवारणी पंप योजना मे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महा-डीबीटी पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://mahadbt.maharashtra.gov.in/ है।

इस योजना का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?

इस योजना का संचालन कृषि एंव किसान कल्याण विभाग महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Mahadbt Farmer डायरेक्ट लिंक

ऑफिसियल वेबसाइटFavarni Pump Yojana वेबसाइट
नयी अपडेट के विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment