मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए Farmer ID MP Registration को शुरू किया गया है राज्य के वह किसान जो अभी तक किसान आईडी पंजीकृत नही हुए है तो वह किसान अपने घर बैठे ही ऑनलाइन https://mpfr.agristack.gov.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है क्योकिं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी किसानो के लिए मध्य प्रदेश किसान रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया गया है Farmer ID MP Registration 2025 के माध्यम से किसानो कोउनके हित मे चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। राज्य के किसान अपने नज़दीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर ऑफलाइन भी किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है और अपना किसान आईडी कार्ड प्राप्त कर सकते है।
एमपी किसान आईडी क्या है
मध्य प्रदेश किसान आईडी कार्ड एक ऐसा जरूरी दस्तावेज़ होता है जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया जाता है किसान आईडी राज्य के पंजीकृत किसानो को डिजिटल पहचान प्रदान करता है और यह कार्ड किसानो को विभिन्न योजनाओं का लाभ व सब्सिडी जैसे लाभ प्राप्त करने मे मदद करता है। एमपी किसान आईडीकी मदद से किसानो को ऋण आसानी से मिलता है। किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए किसानो को अपनी व्यक्तिगत जानकारी एंव कृषि सम्बन्धि जानकारी देनी होती है जो सरकार को किसानो की पहचान और उनकी जरूरत को समझने मे मदद मिलती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान आईडी कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए एक पोर्टल को लॉन्च किया गया है जिसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्य के सभी किसान अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है और किसान आईडी कार्ड बनवा सकते है।
Mpfr agristack gov in क्या है
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए एग्री स्टेक नाम एक पोर्टल लॉन्च किया गया है इस पोर्टल पर राज्य के किसानो के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रुप मे फॉर्मर रजिस्ट्री की शुरूआत की गई है इस प्रणाली के तहत प्रत्येक किसान का एक विशिष्ठ किसान आईडी (फॉर्मर आईडी) बनाया जाएगा जिससे किसानो को सभी योजनाओं का लाभ, सब्सिडी का लाभ, बैंक से ऋण आदि आसानी से प्राप्त हो सकेगा। इस पोर्टल पर राज्य के वह किसान जो पंजीकृत नही है तो वह किसान आईडी के लिए अपना ऑनलाइन अपने घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकते है लॉगिन कर सकते है और अपना किसान आईडी कार्ड डाउनलोड भी कर सकते है इसके लिए किसानो को कही जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी जिससे उनके समय और रुपये दोनो की बचत होगी और प्रणाली मे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
एमपी किसान आईडी का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई किसान आईडी का मु्ख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को एक विशिष्ट पहचान आईडी प्रदान करना और किसान को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी योजनाओं सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। एमपी किसान आईडी राज्य के किसानो को समय पर योजनाओ की जानकारी प्रदान करने और उनका लाभ प्रदान करने मे मदद करता है इसके अलावा किसानो को ऋण, सब्सिडी जैसे वित्तीय लाभ प्रदान करने मे भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। किसान आईडी कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य सरकार द्वारा एग्री-स्टेक पोर्टल लॉन्च किया गया है राज्य के किसान इस पोर्टल पर जाकर अपने घर बैठे ही किसान आईडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है और एमपी किसान आईडी कार्ड का लाभ प्राप्त कर सकते है।
मुख्य तथ्य Farmer ID MP Registration 2025
आर्टिकल | Farmer ID MP Registration 2025 |
योजना का नाम | किसान आईडी कार्ड |
शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
सम्बन्धित विभाग | कृषि विभाग |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
उद्देश्य | पंजीकृत किसानो को एक विशिष्ट पहचान आईडी प्रदान करना |
लाभ | किसान आईडी हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियलव वेबसाइट | https://mpfr.agristack.gov.in/ |
पात्रता मापतंड
- MP Farmer ID Registration 2025 के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक किसान पहले से पंजीकृत नही होना चाहिए पात्र होगा।
- किसान के पास कृषि सम्बन्धित सभी दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।
Farmer ID MP Registration के लाभ
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Farmer ID Registration की शुरूआत की गई है।
- वह किसान जो अभी तक पंजीकृत नही हुआ है तो वह अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- इसके लिए राज्य सरकार द्वारा एग्री-स्टेक पोर्टल लॉन्च किया गया है।
- राज्य के किसान इस पोर्टल पर जाकर अपना किसान आईडी हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकेगें।
- इसके बाद किसानो को एक किसान रजिस्ट्रेशन कार्ड दिया जाता है जो किसानो को एक डिजिटल पहचान प्रदान करती है।
- पंजीकृत किसान को बैंको और वित्तीय संस्थानो से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते है क्योकिं उनकी फसल की जानकारी स्पष्ठ होती है।
- इसके अलावा किसान आसानी से अपनी फसल की बिक्री कर पाने मे सक्षम होते है।
- क्योकिं रजिस्ट्रेशन के बाद ही फसल की मात्रा और गुणवत्ता को अच्छे से सुनिश्चित किया जाता है।
- MP Farmer ID Registration से किसान बाजारो मे अपनी पहुंच बना पाते है और अपनी फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त करते है।
- Farmer ID Registration 2025 के माध्यम से किसानो कोउनके हित मे चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
- सभी पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं और वित्तीय लाभ जैसे- बीमा, सब्सिडी, ऋण आदि प्राप्त करने योग्य बनते है।
- एमपी किसान आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए किसानो को कही जाने की आवश्यकता नही है।
- किसान अपने घर बैठे ही ऑनलाइन एग्री-स्टेक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://mpfr.agristack.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- जिससे उनके समय और धन की बचत होगी और प्रणाली मे पारदर्शिता आएगी।
- किसान अपने नज़दीकी जन सेवा केन्द्र पर जाकर ऑफलाइन भी किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
मध्य प्रदेश किसान आईडी क्यो है जरूरी ?
एमपी किसान आईडी बनवाना किसानो के लिए जरूरी कर दिया गया है क्योकिं केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिसंबर के बाद उन्ही किसानो को दिया जाएगा जो पंजीकृत है और उनके पास किसान आईडी कार्ड उपलब्ध है इसके अलावा किसानो को फॉर्मर आईडी मध्य प्रदेश रजिस्ट्रेशन के और भी बहुत से योजनाओं व वित्तीय लाभ प्राप्त होते है जिससे की किसानो को आसानी से सभी सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
Farmer ID MP Registration 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
एमपी किसान आईडी कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निचे दी गई प्रक्रिया को अपनाना होगा।
- सबसे पहले आपको एग्री-स्टेक पोर्टल मध्य प्रदेश वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Log In as मे Farmer के सेक्शन मे जाकर Create New User Account का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज कर वेरिफाई करना है।
- इसके बाद आपको किसान कार्ड से जुड़ने के लिए एक मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और Create My Account के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना पासवर्ड सेट करना है और उसे कन्फर्म कर देना है।
- अब आपको Create My Account पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको एमपी किसान आईडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको वापस होम पेज पर आना होगा।
- जहां पर आपको लॉगिन करना है लॉगिन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नम्बर व पासवर्ड दर्ज करना है
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आप डैशबोर्ड पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएगें डैशबोर्ड पर आप अपने आधार कार्ड से सम्बन्धित सभी जानकारी चेक करनी है
- इसके बाद आपको किसान कार्ड बनाने के लिए Register as Farmer पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी की मदद से वेरिफाई करना है।
- अब यहा पर आपका आधार कार्ड का नाम दिखाई पड़ेगा अगर आपका नाम गलत है तो आप इसमे सुधार कर सकते है इसके बाद आपको अपनी श्रेणी का चयन करना है।
- इसके बाद आपको (मैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना की मार्गदर्शिका अनुसार योजना हेतु पात्रता रखता हूं और आवेदन करना चाहता हूं) के सेक्शन पर Yes का चयन करना है।
- इसके बाद आपको Farmer Type के सेक्शन मे Own का चयन करना है और Agriculture पर टिक मार्क करना है।
- इसके बाद आपको कंसेंट देकर सेव पर क्लिक कर देना है और इसके बाद कुछ अन्य जानकारी मांगी जाती है तो आपको दर्ज कर देनी है।
- इतना करने के बाद आपको एमपी किसान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
- इस प्रकार आप MP Farmer ID Registration 2025 ऑनलाइन कर सकते है।
एमपी किसान आईडी लॉगिन
- सबसे पहले आपको एग्री-स्टेक पोर्टल मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Log In as मे Farmer के सेक्शन मे जाना है।
- इसके बाद आपको अपना यूजर नेम या पंजीकृत मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
- इसके पश्चता आपको पासवर्ड दर्ज कर या ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- अंत मे आपको Log in के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आप एग्री-स्टेक पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगें।
- इस प्रकार आप एमपी किसान आईडी लॉगिन कर सकते है।
सम्पर्क विवरण
MP Farmer ID Registration 2025 से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
- हेल्पलाइन नम्बर – 18001801551
पूछे जाने वाले प्रश्न
MP Farmer ID Registration 2025 की क्या प्रक्रिया है?
MP Farmer ID Registration की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
MP Farmer ID Registration ऑनलाइन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
एमपी किसान आईडी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://mpfr.agristack.gov.in/ है।
एमपी किसान आईडी ऑफलाइन कैसे बनवाएं?
राज्य के सभी किसान भाई अपने नज़दीकी युवा सर्वेयर, सीएससी, पटवारी, सहकारी समिति या पीडीएस की दुकान पर जाकर अपनी एमपी किसान आईडी ऑफलाइन बनवा सकते है।
एमपी किसान आईडी बनवाने हेतु कितना रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा?
किसान आईडी बनवाने के लिए आपको कोई भी रजिस्ट्रेशन शुल्क नही देना होगा इसके लिए रजिस्ट्रेशन पूर्णरूप से नि:शुल्क है।
मध्य प्रदेश एग्रीस्टैक पोर्टल को किसके द्वारा विकसित किया गया है?
मध्य प्रदेश एग्रीस्टैक पोर्टल को कृषि विभाग द्वारा विकसित किया गया है जिसके माध्यम से किसान अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है और किसान आईडी कार्ड प्राप्क कर कृषि सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।