धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व जरुरी दस्तावेज

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों को घर उपलब्ध कराने के लिए धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना लागू किया गया है। इस योजना के तहत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आवेदन करके आप Dharmveer Anand Dighe GharKul Yojana का लाभ उठा सकते है। अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो हम इस लेख माध्यम से बताएंगे कि आप किस तरह से धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है तथा इस योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बतायंगे।

WhatsApp Group Join Now

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना क्या है

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा घोषित एक योजना है। जिसको वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश करते हुए 27 जून 2024 को शुरू किया गया। जिसके माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा। धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा सभी पात्र दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायता के लिए बुनयादी जरूरतों वाला घर प्रदान किया जायगा। जिससे सरकार का लक्ष्य दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना का उद्देश्य

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना से महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी दिव्यांग व्यक्तियों के वित्तीय बोझ को कम करते हुए बुनयादी जरूरतों वाला घर प्रदान करना है। ऐसे दिव्यांग व्यक्ति जिन्हें अक्सर अपनी शारीरिक या मानसिक दुर्बलताओं के कारण स्थिर रोजगार हासिल करने या कमाने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है जिसके कारणवश वह अपना घर नहीं बना पाते है तो धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा के रूप में कार्य करती है।

Dharmveer Anand Dighe GharKul Yojana के अंतर्गत सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा। इस सहायता से महाराष्ट्र सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को बाधाओं के बावजूद अच्छा और सार्थक जीवन जीने के लिए सशक्त बनाना चाहती है।

मुख्य तथ्य धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना

योजना का नामधर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना
लाभार्थीमहाराष्ट्र के दिव्यांग लोग
राज्यमहाराष्ट्र
लाभघर प्रदान करना
योजना आरम्भ तिथि27 जून 2024
दिघे घरकुल योजना उद्देश्यदिव्यांग लोगों को बुनयादी जरूरतों वाला घर प्रदान करना
दिघे घरकुल योजना आधिकारिक वेबसाइटअपडेट सून

पात्रता मापदंड

  • आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की अधिकतम व नवीनतम आयु सीमा नहीं है
  • आवेदक के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • आवेदक का बैंक में खाता होना चाहिए
  • आवेदक की आय 48000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए

यह भी पढ़े: PM Awas Yojana 

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के लाभ

  • Dharmveer Anand Dighe GharKul Yojana के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति बुनयादी जरूरतों वाला घर प्रदान किया जायगा।
  • सभी दिव्यांग लाभार्थियों को इस योजना के माध्यम से उनके बुनियादी जीवन यापन और स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
  • धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना के अंतर्गत पहले चरण में 34,400 घरों का निर्माण किया जाएगा।
  • धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा के रूप में कार्य करती है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पास बुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज

यह भी पढ़े: Modi 3.0 Pradhan Mantri Awas Yojana 

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना ऑनलाइन आवेदन 2024

Dharmveer Anand Dighe GharKul Yojana महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा घोषित योजना है। जिसको वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश करते हुए 27 जून 2024 को शुरू किया गया। इस योजना के माध्यम से अभी सरकार द्वारा कोई आवेदन प्रक्रिया नहीं बताई गई है जैसे ही सरकार द्वारा कोई अपडेट आती है तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित किया जायगा।

पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना सिर्फ महाराष्ट्र के दिव्यांगो के लिए है?

हां धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना सिर्फ महाराष्ट्र के दिव्यांगो के लिए है।

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना से सरकार का उद्देश्य क्या है?

Dharmveer Anand Dighe GharKul Yojana से सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी दिव्यांग व्यक्तियों के वित्तीय बोझ को कम करते हुए बुनयादी जरूरतों वाला घर प्रदान करना है।

धर्मवीर आनंद दिघे घरकुल योजना क्या है?

Dharmveer Anand Dighe GharKul Yojana महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा घोषित एक योजना है। जिसके माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के सभी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घरों का निर्माण किया जाएगा।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटधर्मवीर आनंद दिघे घरकुल वेबसाइट
नयी अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment