Bihar Labour Card List 2024 @bocw.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक करे, नई लिस्ट जारी

बिहार सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार लेबर कार्ड नई लिस्ट 2024 जारी कर दी गई है राज्य के जिन श्रमिको ने श्रम कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है तो वह अपना नाम बिहार श्रमिक कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है। जिन श्रमिको का नाम इस लिस्ट मे शामिल होगा तो उन सभी को बिहार सरकार द्वारा 16 अंको का लेबर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

बिहार लेबर कार्ड क्या है?

बिहार सरकार के श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा राज्य के पंजीकृत श्रमिको को 16 अंको का लेबर कार्ड उपलब्ध कराया जाता है लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिको को बीमा, चिकित्सा सुविधा, पेंशन साईकिल, टूलकिट, श्रमिको के बच्चो को छात्रवृत्ति व अन्य कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। Bihar Labour Card के माध्यम से श्रमिको की पहचान की जाती है और सरकार को श्रमिक के कौशल की जानकारी प्रदान करता है।

ताकि उनको आसानी से रोज़गार प्रदान किया जा सके। अब बिहार श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा बिहार लेबर कार्ड नई लिस्ट जारी कर दी गई है राज्य के जिन श्रमिको ने लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है तो वह अपना नाम घर बैठे ही श्रम कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Bihar Labour Card List 2024 मे अपना नाम चेक कर सकते है और जान सकेगें कि उनका लेबर कार्ड बना है या फिर नही। क्योकिं जिन श्रमिको का नाम लेबर कार्ड लिस्ट मे होगा तो उन सभी का लेबर कार्ड जारी किया जाएगा।

मुख्य तथ्य बिहार लेबर कार्ड

आर्टिकलBihar Labour Card List
योजना का नामलेबर कार्ड बिहार
शुरू किया गयाबिहार सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागश्रम कल्याण बोर्ड
राज्यबिहार
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी श्रमिक
उद्देश्यलेबर कार्ड लिस्ट मे नाम चेक करने की सुविधान ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
लाभश्रमिको का लेबर कार्ड बनवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना।
लेबर कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://bocw.bihar.gov.in/

बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा राज्य के श्रमिको का लेबर कार्ड बनवाएं जाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिको को लेबर कार्ड प्रदान कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। लेबर कार्ड के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिक कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इस कार्ड के बनने से श्रमिको की सभी जानकारी सरकार के पास उपलब्ध होती है और सरकार को प्रत्येक श्रमिक का डेटा और उसके कौशल आदि की जानकारी मौजूद होती है।

जिसके माध्यम से सरकार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे- बीमा, चिकित्सा सुविधा, पेंशन सुविधा, मुफ्त साईकिल, औजार/टूलकिट श्रमिको के बच्चो को स्कॉलरशिप की सुविधा आदि योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिको को तक पहुंचाती है। लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिको को श्रम कल्याण बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद पात्र श्रमिको का चयन कर लिस्ट जारी की जाती है। जिसके माध्यम से योग्य श्रमिको को लेबर कार्ड जारी किया जाता है।

यह भी पढ़े:- बिहार लघु उद्यमी योजना 

पात्रता एंव मानदंड

  • श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए श्रमिको को बिहार राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • राज्य के वह श्रमिक जिन्होने 12 महीने मे कम से कम 90 दिन श्रमिक के रूप मे कार्य किया है तो वह श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए पात्र होगें।
  • पंजीकृत श्रमिको के ही लेबर कार्ड जारी किये जाते है।
  • आवदेक के परिवार मे किसी और सदस्य का लेबर कार्ड नही बना होना चाहिए।
  • आवेदक श्रमिक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

बिहार लेबर कार्ड के लाभ

  • बिहार श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा लेबर कार्ड जारी किये जाते है।
  • लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिको को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • राज्य के पंजीकृत श्रमिको को पितृत्व लाभ, मातृत्व लाभ, मृत्यु लाभ, बीमा, चिकित्सा सुविधा, पेंशन साईकिल, टूलकिट, शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, नकद पुरस्कार, विवाह हेतु वित्तीय सहायता आदि से लाभान्वित किया जाता है।
  • श्रमिक कार्ड धारको को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्रादन किया जाता है।
  • श्रम कल्याण बोर्ड मे पंजीकृत श्रमिको को आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • Bihar Labour Card के माध्यम से श्रमिको की पहचान की जाती है।
  • लेबर कार्ड सरकार को श्रमिक के कौशल की जानकारी प्रदान करता है ताकि उनको आसानी से रोज़गार उपलब्ध कराया जा सके।
  • Labour Card बनवाने के राज्य के श्रमिको को श्रम कल्याण बोर्ड बिहार की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 

जरूरी दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यो का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • श्रमिक प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करें

राज्य के जिन श्रमिको ने बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया है और वह अपना नाम Bihar Labour Card List मे चेक करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकते है।

Bihar Labour Card List
Bihar Labour Card
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा होम पेज पर आपको Registered Labour के लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे- जिले का नाम, तहसील, गांव आदि चयन करना है।
  • इसके बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपके क्षेत्र की बिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।चेक कर सकते है।
  • इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर Bihar Labour Card List 2024 मे अपना नाम चेक कर सकते है।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट मे कौन कौन सी जानकारी उपलब्ध है?

Bihar Labour Card List 2024 मे उपलब्ध जानकारी इस प्रकार है।

  • श्रमिक का नाम।
  • पिता/पति का नाम
  • श्रमिक रजिस्ट्रेशन नम्बर।
  • मोबाइल नम्बर।
  • आधार नम्बर
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • बैंक खाते का विवरण
  • पता आदि।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Bihar Labour Card List 2024 से जुड़ी अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है या फिर आपको लिस्ट चेक करने मे कोई समस्या आ रही है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Helpline Number – 0612 2525558
  • Email ID – biharbahawan111@gmail.com

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Bihar Labour Card List किसके द्वारा जारी की गई है?

Bihar Labour Card List बिहार सरकार के श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा जारी की गई है।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट मे नाम चेक करने की क्या प्रक्रिया है?

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते है।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट मे नाम चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Bihar Labour Card List मे ऑनलाइन नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bocw.bihar.gov.in/ है।

लेबर कार्ड बिहार का क्या लाभ है?

Labour Card Bihar के माध्यम से पंजीकृत श्रमिको को बीमा सुविधा, चिकित्सा सुविधा, पेंशन सुविधा, मुफ्त साईकिल, मुफ्त टूलकिट, श्रमिको के बच्चो को छात्रवृत्ति व अन्य कई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है।

Labour Card Bihar क्या है?

श्रम कल्याण बोर्ड बिहार द्वारा राज्य के पंजीकृत श्रमिको को 16 अंको का लेबर कार्ड प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से श्रमिको की पहचान की जाती है और सरकार को श्रमिको के कौशल की जानकारी प्रदान करता है। ताकि उनको आसानी से रोज़गार प्रदान किया जा सके। और पात्र श्रमिको को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

Labour Card Bihar List 2024 डायरेक्ट लिंक

 आधिकारिक वेबसाइटBihar Labour Card List 2024
 नए अपडेट के लिए विजिट करेंsarkarihelp24.in

Leave a Comment