केन्द्र सरकार द्वारा पीएम आवास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर व आवासहीन परिवारो को पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। देश ग्रामीण एंव शहरी दोनो क्षेत्र के पात्र परिवारो को इस योजना का लाभ मिलता है। वह सभी पात्र उम्मीदवार जो पीएम आवास योजना के अन्तर्गत आवेदन करना चाहते है। तो वह अपने घर बैठे ही ऑनलाइन Awaas+ App की सहायता से इस योजना मे Awas Plus Registration 2025 कर सकते है। क्योकि भारत सरकार द्वारा आवास प्लस ऐप लॉन्च कर दिया गया है। आवास प्लस ऐप का उपयोग सर्वेक्षण प्रक्रिया मे सहायता के लिए किया जाता था। लेकिन अब पीएम आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन पंजीकरण भी इस ऐप के माध्यम से किया जा सकेगा। जिससे ग्रामीण नागरिको को काफी सहूलियत मिलेगी।
Awaas+ App क्या है
आवास प्लस ऐप का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 17 सितंबर 2024 को भुवनेशवर से किया गया है। आवास प्लस एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियो के लिए विकसित की गई है। इस ऐप मे ग्रामीण नागरिको को योजना के तहत सर्वेक्षण करने, ऑनलाइन आवेदन करने, और योजना की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने जैसा सुविधा मिलती है। यह ऐप आवास सहायता के लिए अतिरिक्त वंचित परिवारो की पहचान और समावेश के लिए उपयोग किया जाता है। यह भारत सरकार की एक अत्याधुनिक पहल है जिसका उद्देश्य परिवार सर्वेक्षण के लिए एक व्यापक एआई सक्षम चेहरा प्रमाणीकरण तकनीकी आधारित ऐप के माध्यम से पात्र परिवारो की पहचान करना है। यह ऐप सम्भावित पात्र परिवारो का विवरण एकत्रित करता है जिसमे वर्तमान आवास की जियो-टैग्ड तस्वीर और पीएम आवास योजना ग्रामीण आवास निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थान शामिल है। अब Awaas+ App की सहायता से पीएम आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी आसानी से किया जा सकता है।
पीएम आवास योजना क्या है
पीएम आवास योजना एक भारतीय सरकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से देश के शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह वह बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने लिए पक्के घर का निर्माण कर सके। पीएम आवास योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र के नागरिको को पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जबकि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को पक्का घर के निर्माण के लिए 1 लाख 20 रुपये की वित्तीय सहायता राशी दी जाती है। यह राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से तीन किस्तो मे भेजी जाती है। यह योजना लोगो की आवास की कमी को दूर करने और सभी के लिए आवास के लक्ष्य को प्राप्त करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़े :- Awas Plus 2025 Survey List
पीएम आवास योजना का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा शुरू क गई पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी ग्रामीण लोगो के लिए आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। ताकि सभी बेघर और कच्चे घरो मे रहने वाले परिवारो को खुद का पक्का घर मिल सके। यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रो के गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारो को किफायती आवास उपलब्ध कराती है। और यह सुनिश्चित करती है कि हर भारतीय के पास बुनियादी सुविधाओं वाला एक पक्का घर हो। पीएम आवास योजना के माध्यम से देश के शहरी एंव ग्रामीण गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगो को बुनियादी सुविधाओं के साथ किफायती आवास उपलब्ध कराए जाते है। जिससे जरूरतमंद लोगो की आवास की जरूरत पूरी होती है और उनको सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
मुख्य तथ्य Awas Plus Registration 2025
आर्टिकल | Awas Plus Registration 2025 |
योजना का नाम | पीएम वास योजना |
ऐप का नाम | Awaas+ App |
लॉन्च किया गया | पीएम नरेन्द्र मोदी जी द्वारा |
कब लॉन्च किया गया | 17 सितंबर 2024 |
सम्बन्धित विभाग | ग्रामीण आवास विकास विभाग |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | देश के ग्रामीण क्षेत्र नागरिक |
उद्देश्य | ग्रामीण जरूरतमंद परिवारो को आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करना |
लाभ | आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता |
सहायता राशी | 1 लाख 20 हजार रुपये। |
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://pmayg.gov.in/ |
पात्रता मापतंड
- Awas Plus Registration 2025 के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक एक आवासहीन होना चाहिए।
- आवेदक कच्चे घर या किराए के घर मे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
- आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
- सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के अनुसार चयनित परिवार पात्र होगें।
- आवेदक के पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक ने पहले किसी सरकारी योजना के तहत पक्का घर न प्राप्त किया हो।
- देश के आवासहीन बेघर, विधवा, दिव्यांग वृद्ध व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र होगें।
यह भी पढ़े :- Awas Plus Survey App
आवास प्लस ऐप के लाभ
- भारत सरकार द्वारा आवास प्लस ऐप लॉन्च किया गया है।
- Awaas+ App पर ग्रामीण नागरिको को कई ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करायी गई है।
- यह ऐप पूरी तरहा से उपयोग के लिए नि:शुल्क है।
- इस ऐप के माध्यम से ग्रामीण नागरिक पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- इसके अलावा वह अपना ऑनलाइन सर्वेक्षण भी कर सकता है।
- आवेदक अपने आवेदन की स्थिति और अन्य जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।
- Awas Plus Registration 2025 के लिए लोगो को किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नही है।
- वह अपने घर बैठे ही आवास प्लस ऐप के माध्यम से आवास योजना के अन्तर्गत अपना पंजीकरण कर सकते है।
- जिससे उनके समय और धन की बचत होगी और प्रमाली मे पारदर्शिता आएगी।
- इस ऐप का डेटा सीधे सरकार के पोर्टल पर जमा होता है जिससे फर्जीवाड़े की सम्भावना कम होती है और इसमे डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नम्बर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
वित्तीय सहायता
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन ग्रामीण आवास विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से देश के ग्रामीण आवासहीन जरूरमंद परिवारो को खुद का पक्का घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जो सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए पात्र परिवारो को दी जाने वाली वित्तीय सहायता तीन किस्तो मे भेजी जाती है। ताकि वह बिना किसी आर्थिक समस्या के खुद के पक्के घर का निर्माण कर सके।
Awas Plus Registration 2025 Awaas+ App की सहायता से करें
पहला चरण – आवास प्लस ऐप डाउनलोड करना
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.gov.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा
- जिसके मेन्यु मे आपको Awaas Plus 2024 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने आवास प्लस ऐप खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको Install का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।

- क्लिक करते आपके मोबाइल फोन मे आवास प्लस ऐप डाउनलोड होकर आ जाएगी।
- इसके बाद आपको इस ऐप को Open करना है और अपने आधार कार्ड की मदद से लॉगिन करना है।
- याद रहे कि एक डिवाइस से केवल एक ही स्व-सर्वेक्षण किया जा सकता है।
दूसरा चरण – प्रमाणीकरण और एप्लिकेशन का उपयोग
- स्व-सर्वेक्षण लाभार्थी परिवार के किसी सदस्य या अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा किया जा सकता है।
- इसके लिए आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन करना होगा।
- आधार का उपयोग करते हुए चेहरा प्रमाणीकरण-आधारित ई केवाईसी एप्लिकेशन उपयोग के लिए प्रमाणीकरण का एक मात्र तरीका है।
तीसरा चरण – सर्वेक्षण प्रक्रिया
- एप्लिकेशन लॉगिन करने के बाद नया सर्वेक्षण जोड़ने, मौजूदा सर्वेक्षण को एडिट करने या पूर्ण सर्वेक्षण अपलोड करने के विकल्प प्रदर्शित होगें।
- इसमे आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प का चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने जिले एंव ब्लॉक, ग्रांम पंचायत और गांव का चयन करना है।
- आपके आधार कार्ड से प्राप्त पते के आधार पर राज्य का नाम स्वत: ही तय हो जाएगा।
चौथा चरण – सर्वेक्षण ब्यौरा
- सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद निम्नलिखित बातो के आधार पर परिवार के एक सदस्य को सम्भावित लाभार्थी को चुना जाएगा।
- अगर परिवार मे महिला सदस्य शामिल है तो लाभार्थी के रुप मे परिवार की महिला सदस्य का ही चयन किया जाएगा।
- अगर परिवार मे कोई महिला सदस्य नही है तो परिवार के किसी भी सदस्य को लाभार्थी के रुप मे चुना जा सकता है।
पांचवा चरण – लाभार्थी ई-केवाईसी
- चयनित सम्भावित लाभार्थी का चेहरा प्रमाणीकरण-आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य है।
- आपको अपने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से अपना ई-केवाईसी करना होगा।
- इस ऐप से लाभार्थी के चेहरे को कैप्चर करने और संग्रहित किया जा सकेगा ताकि बाद मे ई केवाईसी किया जा सके।
- ई-केवाईसी विकलता का कारण भी स्वचालित रुप से दर्ज हो जाता है।
छठा चरण – बैंक के खाते का ब्यौरा
- लाभार्थी की ई-केवाईसी प्रक्रिया के बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसम आपको बैंक खाते का ब्यौरा दर्ज करना होगा।
- हालाकिं यह अनिवार्य नही है क्योकि बैंक खाते का ब्यौरा भी लाभार्थी के आधार कार्ड के माध्यम से संवितरित किया जाएगा।
सातवा चरण – आवास के प्रकार फोटो ग्राफी
- सर्वेक्षण के अगले भाग मे आवास के प्रकार के बार मे जानकारी भरनी होगी।
- इसमे आपको वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न मिलेगें जिनके आपको उत्तर दिए जाना है और उन पर टिक करते जाना है।
- इसके बाद आपको परिवार के मौजूदा आवास और उसकी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जैसे आवास का प्रकार उसका फोटो आदि।
- अब इन फोटो को जिओ-टैग और टाइम स्टैम्प किया जाएगा ताकि उनका सटीक स्थान और समय दर्ज किया जा सके।
- इसके बाद आपकी पात्रता का आंकलन करने के लिए इन तस्वीरो का एआई मॉडल उपयोग करके विश्लेषण किया जाएगा।
- अगर आप पात्र पाए जाते है और पीएम आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत लाभ प्राप्त कर्ता है तो प्रस्तावित स्थल जिओ-फेंस स्थापित करने के लिए सन्दर्भित बिंदु के रुप मे कार्य करेगा।
आठवा चरण – आवास डिजाइन प्राथमिकताए
- सर्वेक्षण के अन्तिम चरण मे आपको आवास आवास डिजाइन और राज-मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के विकल्प मिलेगें इसमे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प का चयन कर सकते है।
- लेकिन आपके द्वारा चुने गए विकल्प को केवल वरियता के रुप मे माना जाएगा।
नौवा चरण – सर्वेक्षण की पुष्टि
- सर्वेसक्ष का आवेदन पूरा करने के बाद आपको प्रस्तुत की गई जानकारी का विवरण दिखाया जाएगा।
- इसमे आपको अपनी सभी जानकारी को अच्छे चेक कर लेना है।
- इसके बाद आपको सटीकता और सत्यता की पुष्टि करने के लिए एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करना है।
- अगर बाद मे जांच के समय कोई जानकारी गलत पाई जाती है तो यह आप स्वंय जिम्मेदार होगें।
- सर्वेक्षण प्रत्येक स्क्रीन के बाद स्वचालित रुप से एडिट करने का विकल्प मिलेगा जिसे आप इसे प्रस्तुत करने से पहले किसी भी समय एक्सेस या एडिट करने के लिए कर पाएगें।
- एक बार सर्वेक्षण को अन्तिम रुप देने और सर्वर पर अपलोड कर देने बाद फिर इसमे संशोधन की नही किया जा सकता है।
दसवां चरण – अधूरा सर्वेक्षण
- लाभार्थी का ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी किए बिना किया गया कोई भी सर्वेक्षण अधूरा माना जाएगा।
- पिछले चरण मे पहचाने गए अधूरे सर्वेक्षण तक स्व-सर्वेक्षणकर्ता पहुंच सकेगें।
- जिनके पास बाद मे ई-केवाईसी प्रक्रिया को फिर से खोलने और पूरा करने का विकल्प मिलेगा।
- सर्वेक्षण को अन्तिम रुप देने के लिए केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
- अगर आप स्व-सर्वेण कर रहे है तो आपको आधार कार्ड विवरण को अपडेट करने और ऐप पर केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्वंय जिम्मेदार होगें।
ग्यारहवां चरण – सर्वेक्षण रिपोर्ट
- इस ऐप मे किए सभी सर्वेक्षणो को अलग अलग संग्रहित किया जाएगा। और पोर्टल पर उनकी रिपोर्ट सहायता प्राप्त सर्वेक्षण के मामले मे अलग रखी जाएगी।
बारहवां चरण – सर्वेक्षण की पुष्टि
- इसके बाद आपके सर्वेक्षण की पुष्टि की जाएगी। सर्वेक्षण की पुष्टि ग्राम पंचायत के नामित सर्वेक्षण द्वारा की जाएगी।
- सर्वेक्षण की पुष्टि करने के बाद आपकी रिपोर्ट सहायक सर्वेक्षण लॉगिन मे उपलब्ध करा दी जाएगी।
- सर्वेक्षण की पुष्टि के लिए आपको अपने चेहरे का पुष्टिकरण करना होगा।
- स्व-सर्वेक्षण की पुष्टि करते समय सर्वेक्षक को डिजिटल साक्ष्य और एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करनी होगी।
- इस पुष्टिकरण प्रक्रिया का परिणाम आपको एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
- और यह आपके स्व-सर्वेक्षण लॉगिन मे दिखाई देगा।
- इसके बाद उच्च अधिकारी प्रदान की गई सिफारिशो के आधार पर मामलो का सत्यापन करेगें।
तेरहवां चरण – सत्यापन
- इसके बाद आपके द्वारा किए गए सर्वेक्षण का सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन प्रक्रिय के दौरान अगर जांचकर्ता द्वारा कोई विचलन पाया जाता है तो ऐसे सभी मामलो को खंड विकास अधिकारी या जिला स्तरीय अधिकारी के द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
- सत्यापन करने के लिए कोई भी ब्लॉक या जिला या जिला स्तर के अधिकारियो को अधिकृत किया जा सकता है।
- इस प्रकार सर्वेक्षण सत्यापन केवल आवास प्लस ऐप का उपयोग करके किया जा सकता है।
चौदहवा चरण – जॉब कार्ड सत्यापन
- इसमे आपका नरेगा जॉब कार्ड सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन के लिए ग्राम सभा को सूची भेजने से पहले यह सत्यापित करना जरूरी है कि सर्वेक्षण किए गए परिवार की जॉब कार्ड का विवरण सही है।
- इसका सत्यापन नरेगा सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। और इस अभ्यास का रिजल्ट ऐप पर उपलब्ध होगा।
पन्द्रहवां – चरण अनुमोदन
- ग्राम सभा द्वारा सत्यापन के बाद सूची की समीक्षा अपीलीय समिति द्वारा की जाएगी।
- इस सूची को अन्तिम मंजूरी केवल अपीलीय समिति द्वारा जांच की जाने के बाद ही दी जाएगी।
- जांच के बाद ही सूची की अन्तिम मंजूरी दी जाएगी।
- यह सूची पात्र परिवारो का चयन करने के बाद जारी की जाएगी।
- अगर आपका नाम इस सूची मे शामिल कर लिया जाता है तो आपके लिए इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए राशी मंजूर कर दी जाएगी।
- जिसका उपयोग करके आप अपने पक्के घर का निर्माण कर सकते है।
- इस प्रकार आप पीएम आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आवास प्लस ऐप के माध्यम से आसानी से कर सकते है।
यह भी पढ़े: PM Gramin Awas Survey Form
सम्पर्क विवरण
अगर आप Awas Plus Registration 2025 सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 1800116446
पूछे जाने वाले प्रश्न
Awas Plus Registration करने की क्या प्रक्रिया है?
Awas Plus Registration करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है।
आवास योजना मे रजिस्ट्रेशन के लिए Awaas Plus App कैसे डाउनलोड करे?
आप अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आसानी से आवास प्लस ऐप डाउनलोड कर सकते है और पीएम आवास योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Awas Plus App को कब और किसके द्वारा लॉन्च किया गया है?
आवास प्लस ऐप को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 17 सितंबर 2024 को लॉन्च किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है?
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशी दी जाती है जो सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से तीन किस्तो मे भेजी जाती है।