Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, जरुरी दस्तावेज व लाभ

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानो को उचित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक योजना को शुरू किय गया है जिसका नाम मागेल ताल्या सोलर पंप योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को अपने खेतो मे सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है राज्य के वह किसान जो अपने खेतो मे सिंचाई के लिए तो वह इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना का संचालन विद्युत वितरण निगम कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। मागेल ताल्या सोलर पंप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के इच्छुक व पात्र किसानो को विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mahadiscom.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

WhatsApp Group Join Now

मागेल ताल्या सोलर पंप योजना क्या है

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मागेल ताल्या सोलर पंप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो के खेतो मे कृषि सोर पंप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह योजना किसानो को अपने खेतो मे सिचाई के लिए सौर पेनल और कृषि पंप उपलब्ध कराए जाएगें। राज्य के वह किसान जिनके पास स्थायी सिंचाई स्त्रोत है और पारंपरिक तरीके से सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की सुविधा नही है तो उनको Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 का लाभ प्राप्त होगा। मागेल ताल्या सोलर पंप योजना का लाभ प्राप्त कर किसानो को सिंचाई के लिए स्वतंत्र एंव टिकाऊ स्त्रोत उपलब्ध होगा।

इस योजना के अन्तर्गत किसानो को भूमि क्षेत्रफल के आधार पर 3 से 7.5 HP क्षमता तक के सौलर पंप 5 वर्ष की मरम्मत गारंटी के साथ उपलब्ध होगें। जिससे उनके बिजली बिल व विद्युत कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी। और किसानो को दिन के समय सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिलेगी। जिससे किसान अपने खेतो मे पर्याप्त सिंचाई बिना किसी विद्युत समस्या के कर सकेगें।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री बलिराजा मुफ्त बिजली योजना

मागेल ताल्या सोलर पंप योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई मागेल ताल्या सोलर पंप योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को दिन के दौरान सिंचाई हेतु विद्युत का एक विश्वसनीय स्त्रोत प्रदान करना है। ताकि किसान बिना किसी विद्युत कटौती के दिन के समय अपने खेतो मे पर्याप्त सिंचाई कर सके। इस योजना के तहत किसानो को 90% सब्सिडी के साथ तत्काल पंप मिल रहे है जो किसानो को दिन के समय पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की गारंटी देते है। यह सौर पंप 25 वर्ष तक बिजली उत्पन्न करेगें।

जिससे किसानो को दिन के समय विद्युत कटौती की समस्या से मुक्ति मिलेगी और उनको हर महीने के महगें बिजली बिल से राहत मिलेगी। इस योजना के तहत अपने खेतो मे सौलर पंप लगाने पर सामान्य वर्ग के किसानो को 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानो को 5% भुगतान करना होगा। शेष राशी पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी।

मुख्य तथ्य Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024

योजना का नामMagel Tyala Solar Pump Yojana 2024
शुरू की गईमहारष्ट्र सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागविद्युत वितरण निगम कंपनी लिमिटेड।
राज्यमहाराष्ट्र
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के सभी किसान।
उद्देश्यकिसानो को सिंचाई हेतु सौर ऊर्जा पंप उपलब्ध कराना।
लाभसब्सिडी पर सौलर पंप की उपलब्धता।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटविद्युत वितरण निगम वेबसाइट

पात्रता मापतंड

  • Magel Tyala Solar Pump Yojana के लिए आवेदक महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • किसानो के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • जिन किसानो के पास बोरवल, कुआ, नदियां आदि मे पानी के सुनिश्चित स्त्रोत है तो वह इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • वह किसान जिनके पास व्यक्तिगत या सामुदायिक कृषि तालाब, कुएं, बोरवेल और बारहमासी नदियों नालो के पास कृषि भूमि है तो वह भी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • किसानो के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।

यह भी पढ़े: Favarni Pump Yojana

Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 के लाभ

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मागेल ताल्या सोलर पंप योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को सिंचाई हेतु सौर ऊर्जा पंप उपलब्ध कराए जाएगें।
  • ताकि किसानो को स्वतंत्र व टिकाऊ सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके और उनको बिजली कटौती से मुक्ति मिल सके।
  • Magel Tyala Solar Pump Yojana के तहत राज्य के किसानो को अपने खेतो मे सौलप पंप लगाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • जिससे किसानो को दिन के समय सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत मिलेगी और बढ़ते विद्युत बिल से राहत मिलेगी।
  • मागेल ताल्या सौलर पंप योजना के तहत अगर किसान के पास कृषि योग्य भूमि 2.5 एकड़ तक है 3HP क्षमता तक सौर कृषि पंप प्रदान किए जाएगें।
  • राज्य के उन किसानो को पहले प्राथमिता दी जाएगी जिनके क्षेत्रो मे विद्युत आपूर्ति लंबित है।
  • अगर किसान के पास 2.51 से 5 एकड़ तक कृषि भूमि है तो 5HP तक के पंप उपलब्ध कराए जाएगें।
  • वहीं अगर कृषि भूमि 5 एकड़ से अधिक है तो 7.5 HP तक के सौल पंप प्रदान किये जाएगें।
  • इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानो को सौर पंप की लागत का 10% और अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्ग के किसानो को 5% भुगतान करना होगा।
  • बकाया राशी केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप मे प्रदान की जाएगी।
  • Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 का लाभ प्राप्त कर किसानो को डीजल पंप से मुक्ति मिलेगी और राज्य मे प्रदूषण कम होगा।
  • यह योजना वाणिज्यिक और औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं के वित्तीय बोझ को कम करने मे मदद करेगी।
  • जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर होगें।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कृषि भूम के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

आर्थिक सहायता

महाराष्ट्र सरकार द्वारा माहेल ताल्या सौलर पंप योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के किसानो को अपने खेतो मे सौलर कृषि पंप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य के उन किसानो को पहले प्राथमिता दी जाएगी जिनके क्षेत्रो मे विद्युत आपूर्ति बाधित है। Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 के तहत अपने खेतो मे सौलर पंप लगाने पर सामान्य वर्ग के किसानो को 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व पिछड़े वर्ग के किसानो को 5% भुगतान करना होगा। शेष राशी पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 के अन्तर्गत लाभार्थियो का चयन उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। राज्य के वह किसान जिन्होने अटल सौर कृषि पंप योजना प्रथम और अटल सौर कृषि पंप योजना द्वितीय और मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ नही प्राप्त किया है तो उनका चयन मेगाल ताल्या सौलर कृषि पंप योजना के लिए प्राथमिकता के साथ चयन किया जाएगा। ताकि राज्य के अधिक से अधिक पात्र किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

महाराष्ट्र के जो कोई भी इच्छुक व पात्र किसान मागेल ताल्या सोलर पंप योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह निम्नलिखित ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Magel Tyala Solar Pump Yojana Portal
Magel Tyala Solar Pump Yojana Portal
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 का लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Beneficiary Service का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी पात्रता के अनुसार उपभोक्ता के प्रकार का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने मागेल ताल्या सौलर पंप योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाइल नम्बर व बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको MSEDCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Beneficiary Service के सेक्शन मे Application Current Status का लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको उपभोक्ता के प्रकार का चयन एंव योजना का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना है।
  • अंत मे आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Check Status के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते है।
  • इस प्रकार आप अपने मागेल ताल्या सौलर पंप योजना के आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

अगर आप Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • MSEDCL Helpline Number – 18002123435 / 18002333435
  • National Toll Free Helpline Number – 1912 / 19120

पूछे जाने वाले प्रश्न

Magel Tyala Solar Pump Yojana 2024 को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

Magel Tyala Solar Pump Yojana को महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

मागेल ताल्या सौलर पंप योजना का लाभ राज्य के किन नागरिको को प्राप्त होगा?

मागेल ताल्या सौलर पंप योजना का लाभ राज्य के उन सभी किसानो प्राप्त होगा जिनके पास स्थायी जल स्त्रोत है और जहां पारंपरिक कृषि पंपो के लिए बिजली की आपूर्ति पहले से नही की गई है।

मागेल ताल्या सौलर पंप योजना क्या है?

Magel Tyala Solar Pump Yojana के माध्यम से राज्य के किसानो को अपने खेतो मे सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ताकि किसान सुजचारू रूप से दिन के समय अपने खेतो मे पर्याप्त सिंचाई कर सके।

महाराष्ट्र मागेल ताल्या सौलर पंप योजना का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?

महाराष्ट्र के विद्युत वितरण निगम कंपनी लिमिटेड द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

महाराष्ट्र मागेल ताल्या सौलर पंप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mahadiscom.in/ है।

डायरेक्ट लिंक

ऑफिसियल वेबसाइटमागेल ताल्या सौलर पंप वेबसाइट
नयी अपडेट के विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment