मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन 2024 @fasal.haryana.gov.in, ऑनलाइन पंजीकरण

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानो को एक की स्थान पर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल शुरू किया गया है जिसका नाम मेरी फसल मेरा ब्यौरा है। यह पोर्टल राज्य के किसानो की हर समस्या के निवारण के लिए अनूठा प्रयास है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर किसानो के लिए समय पर कृषि सम्बन्धित जानकारियां जैसे- खाद्य, बीज, ऋण एंव कृषि उपकरणो पर सब्सिडी की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। ताकि किसान एक ही पोर्टल पर सभी सेवाओं और समस्या का समाधान प्राप्त कर सके।

WhatsApp Group Join Now

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन पर किसान फसल हानि का मुआवजा भी प्राप्त कर सकते है इसके अलावा धान की सीधी बिजाई के लिए 4000 रूपेय प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते है। इसके लिए राज्य के सभी इच्छुक व पात्र किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

fasal.haryana.gov.in Portal क्या है

हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान कृषि सम्बन्धित सभी जानकारियां एंव समस्याओं का सामाधान एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेगें। राज्य के वह किसान जिन्होने धान की सीधी बिजाई की थी किन्तु वह अपना पंजीकरण नही करा पाए थे तो वह किसान fasal.haryana.gov.in Portal अपना पंजीकरण कर सकते है क्योकिं हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।

राज्य के वह किसान जो इस पोर्टल पर पंजीकृत होगें और वह धान की सीधी बिजाई करते है तो उनको 4000 रूपेय प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे किसान धान की खेती के लिए प्रोत्साहित होगें। और और धान की फसलो को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ घर बैठे एक ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा। साथ ही किसानो को योजना पर सब्सिडी भी मिलेगी। इसके लिए इच्छुक व पात्र किसानो को मेरी फसल मेरा ब्यौरा की ऑफिशियल वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

यह भी पढ़े:- atmanirbhar haryana gov in

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किये गए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को धान की बीजाई के लिए प्रेरित करना और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि राज्य मे धान की खेती को बढ़ावा दिया जा सके। और किसान धान की बिजाई के लिए प्रोत्साहित हो सके। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानो को फसल की बुआई-कटाई का समय और मंडी सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध होगी।

किसानो को प्राकृतिक आपदा विपदा के दौरान फसल हानि पर उचित समय पर सहायता प्राप्त होगी। इसके लिए किसानो को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद किसान कृषि सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी एंव समस्याओं का समाधान इस पोर्टल पर घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। और किसान भोजन, बीज, ऋण और कृषि उपकरण जैसी आवश्यक जरूरतो को पूरा करने के लिए समय पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते है।

मुख्य तथ्य मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन

आर्टिकलfasal.haryana.gov.in Portal
योजना का नाममेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना
लॉन्च किया गयाहरियाणा सरकार द्वारा।
सम्बन्धित विभागकृषि एंव किसान कल्याम विभाग।
राज्यहरियाणा
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य के समस्त किसान।
उद्देश्यकिसानो को सभी समस्याओं के सामाधन एंव सरकारी योजनाओं की जानकारी एंव लाभ एक पोर्टल पर उपलब्ध कराना।
लाभधान की बीजाई पर वित्तीय सहायता दी जाएगी।
वित्तीय सहायता राशी4000 रूपेय।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटमेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट

पात्रता मापतंड

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • कृषि भूमि हरियाणा राज्य के क्षेत्रीय सीमा के भीतर होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
Meri Fasal Mera Byora Registration
Meri Fasal Mera Byora Registration

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लाभ

  • हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को उनकी फसलो का उचित मूल्य प्रदान किया जाएगा।
  • साथ ही किसानो को धान की सीधी बिजाई के लिए 4000 रूपेय प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर से शुरू किया गया है।
  • वह किसान जो इस पोर्टल पर पंजीकृत होगें और वह धान की सीधी बिजाई करते है तो उनको 4000 रूपेय प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जिससे किसान धान की खेती के लिए प्रोत्साहित होगें। और और धान की फसलो को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह पोर्टल राज्य के किसानो की हर समस्या के निवारण के लिए अनूठा प्रयास है।
  • जो किसानो के लिए समय पर कृषि सम्बन्धित जानकारियां जैसे- खाद्य, बीज, ऋण एंव कृषि उपकरणो पर सब्सिडी की उपलब्ध कराता है।
  • ताकि किसान एक ही पोर्टल पर सभी सेवाओं और समस्या का समाधान प्राप्त कर सके।
  • fasal.haryana.gov.in Portal पर किसान फसल हानि का मुआवजा भी प्राप्त कर सकते है।
  • इसके अलावा पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ घर बैठे एक ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
  • इस पोर्टल पर लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र किसानो को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

महत्वपूर्ण तिथि

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ मह्त्वपूर्ण तिथियों का विवरण निम्नलिखित है।

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना मे आवेदन शुरू – 11 अगस्त 2024
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की अन्तिम तिथि – 18 अगस्त 2024

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • परिवार पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर।

आर्थिक सहायता

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानो को fasal.haryana.gov.in Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। एक बार पोर्टल पर पंजीकृत हो जाने के बाद किसानो अगर धान की बीजाई करते है तो उनको 4000 रूपेय प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी किसानो के बैंक खाते मे प्राप्त होगी। जिससे राज्य के किसान धान की खेती के लिए प्रोत्साहित होगें और और धान की फसलो को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ घर बैठे एक ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगा।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन 2024 @fasal.haryana.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करे

हरियाणा राज्य के जो कोई भी इच्छुक व पात्र किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है तो वह निम्नलिखित ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना कर आसानी से पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन
मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Farmer Regd./Login Not Yet Registered का लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Farmer Registration Process
Farmer Registration Process
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको किसान पंजीकरण के लिए परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या इन दोनो मे से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • अगर आप आधार संख्या के विकल्प पर क्लिक करते है तो आपको अपनी आधार संख्या दर्ज कर ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकें पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी फसल का चयन करना होगा जिसका पंजीकरण करना चाहते है।
  • इसके बाद आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करना है।
  • मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Farmer Reg./Login का लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Check Farmer Login Process
Check Farmer Login Process
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको परिवार पहचान संख्या या आधार संख्या इन दोनो मे से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • अगर आप आधार संख्या के विकल्प पर क्लिक करते है तो आपको अपनी आधार संख्या दर्ज कर ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकें पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है।
  • अंत मे आपको लॉगिन करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना
  • कृषि एंव किसान कल्याण विभाग
  • कृषि भवन, सेक्टर 21, बुडनपुर, पंचकुला – 134117 (हरियाणा)
  • हेल्पलाइन नम्बर – 18001802117, 18001802060

पूछे जाने वाले प्रश्न

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना क्या है?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से किसानो को उनकी फसलो का उचित मूल्य प्रदान किया जाएगा। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसान अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेगें साथ ही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एंव लाभ व सभी समस्याओं का समाधान घर बैठे एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते है।

fasal.haryana.gov.in Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कब शुरू किए गए है?

fasal.haryana.gov.in Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण 11 अगस्त 2024 से शुरू हो चुके है।

की अन्तिम तिथि क्या है?

fasal.haryana.gov.in Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2024 है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए कौन पात्र होगा?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए हरियाणा राज्य के मूल निवासी किसान पात्र होगे जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक है और उनके पास कृषि योग्य भूमि उपलब्ध है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत किसानो को धान की बीजाई पर कितनी आर्थिक सहायता राशी मिलेगी?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत राज्य के किसानो को धान की बीजाई पर प्रति एकड़ 4000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/ है।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइट मेरी फसल मेरा ब्यौरा वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment