मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024: पात्रता, लाभ, दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य की महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए एक योजना की शुरूआत की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब एंव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह महिलाएं अपने पोषण स्वास्थ्य एंव स्वच्छता पर ध्यान दे सके। और वह परिवार मे उत्पन्न होने वाली हर आर्थिक समस्या से निपटने मे सक्षम हो सके।

WhatsApp Group Join Now

राज्य की करीब 45 लाख माताओं बहनो को मुख्यमंत्री मइया सम्मना योजना का लाभ प्राप्त होगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजन के लिए ऑफिशियल पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। फिलहाल मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र महिलाओं को ऑफलाइन आवेनद करना होगा।

क्या है मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यानी मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को राज्य सरकार 12000 रूपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और राज्य मे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्राप्त होगा।

झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए वार्षिक बजट 5500 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है। राज्य की आठ लाख रूप से कम पारिवारिक वार्षिक आय वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के लिए 1 अगस्त से ऑफलाइन आवेदन शुरू किये जा रहे है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर कैंप स्थापित किए जाएगें। इन कैपं मे महिलाओं को स्वंय उपस्थित होकर आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़े:- mmmsy.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वह अपने पोषण, स्वास्थ्य एंव स्वच्छता पर ध्यान दे सके। और सशक्त व आत्मनिर्भर हो सके। मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के माध्यम से राज्य की गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो सालाना 12000 रूपये होगी। यह आर्थिक सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलों के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

ताकि राज्य की गरीब महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होकर सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सके। महिलाओं को जल्द से जल्द योजना से लाभान्वित करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 1 अगस्त से ऑफलाइन आवेदन शुरू किया जा रहे है जो 15 अगस्त 2024 तक चलेगें। इसके बाद आवेदनो का सत्यापन होगा जल्द ही 16 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे योजना की राशी भेजी जाएगी।

मुख्य तथ्य मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना

योजना का नाममुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा।
सम्बन्धित विभागमहिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग।
राज्यझारखंड
वर्ष2024
लाभार्थीराज्य की गरीब महिलाएं।
उद्देश्यगरीब व मध्यम वर्गीय महिलाओं को वित्तीय समर्थन प्रदान करना।
लाभप्रतिमाह 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता।
लाभार्थियो की संख्या45 लाख।
वार्षिक बजट5500 करोड़ रूपेय।
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटमइयां सम्मान योजना वेबसाइट
आवेदन आरम्भ01 अगस्त 2024
आवेदन की अन्तिम तिथि15 अगस्त 2024

पात्रता मापंतड

  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गीय परिवार से होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रूपेय से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का नाम झारखंड राज्य अंत्योदय अन्न योजना सूचीं मे होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास अन्न योजना के तहत गुलाबी, पीला, सफेद और हरा राशन कार्ड होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के बैंक खाते मे डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।
  • इसके अलावा महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होना चाहिए।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभ

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • मइयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपेय की राशी प्रदान की जाएगी।
  • इस राशी का उपयोग कर महिलाएं अपने स्वास्थ्य, पोषण एंव स्वच्छता पर ध्यान दे सकेगीं।
  • जिससे महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य की शहरी एंव ग्रमीण दोनो ही क्षेत्रो की महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को बिना किसी आर्थिक समस्या के पूरा कर सकेगीं।
  • और उनको किसी अन्य पर निर्भर भी नही रहना पड़ेगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर होगीं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके लिए सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जहां पर जाकर महिलाएं ऑफलाइन आवेदन कर सकेगीं।
  • झारखंड सरकार द्वारा 1 अगस्त से ऑफलाइन आवेदन शुरू किया जा रहे है जिसकी अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2024 है।
  • इसके बाद 15 अगस्त तक आवेदनो का सत्यापन होगा जल्द ही 16 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे योजना की राशी भेजी जाएगी।

यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन योजना

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

आर्थिक सहायता

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब राशन कार्ड धारक महिलाओं को हर महीने 1000 रूपेय की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो सालाना 12000 रूपेय होती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। राज्य के पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रूपेय से कम परिवार की करीब 45 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मइया सम्मना योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए सरकार द्वारा 5500 करोड़ रूपेय का वार्षिक बजट निर्धारित किया गया है। ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का पैसा कब आएगा

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 मे आवेदन कैसे करें

झारखंड राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने लिए ऑफलाइ आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से योजना मे आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे दाई और आवेदन पत्र के सेक्शन मे आवेदन फॉर्म पीडीएफ मे दिखाई देगा।
  • आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके Application Form PDF Download कर लेना है और इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • यह आवेदन फॉर्म आप अपने नज़दीकी आगंनबाड़ी केन्द्र, या पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप मे जाकर भी प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म अपने नज़दीकी स्थापित कैंप कार्यालय मे जाकर जमा कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रशीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

सम्पर्क विवरण

यदि आप मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है या फिर आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

  • Helpline Number – 1800 890 0215

पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है?

मुखयमंत्री मइयां सम्मान योजना के माध्यम राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपेय की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के लिए वार्षिक बजट कितना निर्धारित किया गया है?

इस योजना के लिए वार्षिक बजट 5500 करोड़ रूपेय निर्धारित किया गया है।

किस विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा?

झारखंड महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा।

इस योजना का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

झारखंड राज्य की 21 से 50 वर्ष की आयु की गरीब व अन्त्योदय परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रूपेय से कम है।

मइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे करे?

मइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए फॉर्म कहा से प्राप्त करें?

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करके योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा आप अपने नज़दीकी आगंनबाड़ी केन्द्र पर जाकर या सरकार द्वारा आयोजित कैंप मे जाकर भी आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

कृषि ऋण माफी योजना डायरेक्ट लिंक्स

आधिकारिक वेबसाइटमुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना वेबसाइट
नए अपडेट के लिए विजिट करेsarkarihelp24.in

Leave a Comment